Breaking News featured देश बिहार

दहेज के लालच में नव विवाहिता को सुलाया मौत की नींद, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Image 2021 01 28 at 12.22.40 PM दहेज के लालच में नव विवाहिता को सुलाया मौत की नींद, जांच में जुटी पुलिस

पटना। देश में आए दिन कहीं से कहीं से महिलों के साथ दुराचार की घटना सुनने को मिल ही जाती है। महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध में आए दिन इजाफा देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही दहेज के लालची लोग महिलाओं को दहेज के चक्कर में मौत के घाट उतार देते हैं। ये सिलसिला दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। पहले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है, अगर वह अपने माता-पिता के घर से दहेज न लेकर आए तो उसे मौत की नींद सुला दिया जाता है। इसी बीच ऐसी ही एक घटना बिहार जिले में देखने को मिली है, जहां दहेज के लिए एक नवविवाहिता की हत्या बहुत ही बेरहमी से कर दी गई है। घटना को अंजाम देकर मृतका के ससुराल वाले फरार चल रहे हैं।

पुलिस ने कार्रवाई मृतका की सास को किया गिरफ्तार-

बता दें कि देश में सरकार द्वारा महिलाओं के लिए नई-नई योजनाएं चलाई जा रही है। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़ें। इसके साथ ही सरकार और प्रशासन दहेज प्रथा को खत्म करने पर जोर दे रही है, लेकिन दहेज के लालची लोगों आए दिन दहेज के चक्कर में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। बिहार के बक्सर जिले में एक ऐसी दिल दहलाने वाली खबर सुनने को मिल रही है, जहां ससुराल वालों ने दहेज के लालच में नव विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को गांव वालों ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने मृतका प्रिया की सास को गिरफ्तार कर लिया है।मृतका के पिता वाल्मिकी राम के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिसके चलते अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने अलग-अलग टीमें बना दी हैं। साथ ही सास किरण देवी पुलिस की गिरफ्तर में हैं।

दिसंबर में हुई थी शादी-

शिकायत के अनुसार प्रिया कुमारी की शादी एक दिंसबर को रोहित चौधरी के साथ की गई थी। आरोप है कि शादी के अगले ही दिन से लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इस बीच इसी सोमवार को उसकी मौत की खबर उनको दी गई। पुलिस के अनुसार उसके कमरे से ही शव बरामद किया गया था। उसके गले पर काफी गहरे निशान हैं जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या गला घोंट कर की गई है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही यह साफ हो पाएगा। साथ ही उसके शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं।

Related posts

‘चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करना पड़ेगा महंगा’

Rahul srivastava

फिर शर्मसार हुई इंसानियत, मदरसे में किया गया मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म

lucknow bureua

बहराइच में भाजपा के बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्रा को बदमाशों ने मारी गोली

rituraj