जयपुर: राजस्थान के भिवाड़ी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 22 साल की विवाहित के साथ हैवानियत के सारी हदें पार कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि विवाहित के रिश्तेदारों ने नहीं उसके साथ कई दिनों तक गैंगरेप किया। महिला ने जो आपबीती सुनाई उसको सुनाकर लोगों के होश उड़ गए। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गैंगरेप के दौरान गर्भवती भी हुई महिला
पीड़िता की रिपोर्ट के मुताबिक उसकी नाबालिग उम्र में ही शादी हो गई थी। उसके बाद से ही उसका शोषण किया जा रहा था। आरोप है कि 17 साल की उम्र में उसके ससुर ने रेप किया इस दौरान महिला दो बार गर्भवती भी हुई लेकिन उसके साथ शोषण होता रहा।
वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
मदद के लिए वह अपने पति और सास के पास भी गई लेकिन वहां उसकी पिटाई ही कर दी गई। 17 साल की उम्र से ही उसके साथ यह घिनौनी हरकत की जाने लगी। इसके साथ ही देवर ने भी उसके साथ रेप किया। और उसका वीडियो भी बनाया। उसके बाद महिला को ब्लैकमेल किया जाने लगा।
नशीला पदार्थ देते थे
पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि उसे कई बार कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ भी दिया गया। जिसे पीकर वो बेहोश हो गई और फिर उसके साथ हैवानियत की गई। साल 2019 और 2020 में वो दो बार गर्भवती हुई और उसके बाद गर्भपात करा दिया।
महिला के पति ने की दूसरी शादी
मार्च 2021 में पीड़िता के पति ने दूसरी शादी कर ली। तब जाकर महिला ने अपने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद वह उसे लेकर थाने पहुंचे। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है।