featured Breaking News देश राज्य

हैदराबाद: अरब देशों के 8 शेख गिरफ्तार, निकाह के नाम पर करते थे लड़कियों का सौदा

crime 9 1 हैदराबाद: अरब देशों के 8 शेख गिरफ्तार, निकाह के नाम पर करते थे लड़कियों का सौदा

हैदराबाद। खाड़ी देश कतर और ओमान में रहने वाले 8 शेखों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शेखों पर आरोप है कि यह भारत से नाबालिग लड़कियों का सौदा कर उन्हें विदेश लेकर जाते हैं। आरोप है कि शेख निकाह के नाम पर लड़कियों का सौदा करते हैं। पुलिस ने इसके साथ ही तीन काजियों का गिरफ्तार किया है।

crime 9 1 हैदराबाद: अरब देशों के 8 शेख गिरफ्तार, निकाह के नाम पर करते थे लड़कियों का सौदा
arab sheikhs arrested

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी 70 वर्ष के करीब के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सभी शेख भारत में गरीब लड़कियों का सौदा करने के लिए आए थे और नाबालिग लड़कियों को अपने साथ लेकर जाने वाले थे। पुलिस ने बताया कि इस पूरी वारदात में मुख्य आरोपी का नाम फरीद है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी खास तरह का इंजेक्शन लेते थे जिससे वह अपने आप को चुस्त रखते थे।

गौरतलब है कि हैदराबाद से आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले भी मामले सामने आ रखे हैं कि अरब देशों से भारत में शेख आकर नाबालिग लड़कियों का सौदा करते हैं। हाल ही में मामला सामने आया था कि पैसों के लालत में आकर एक पिता ने अपनी बेटी को शेख के हाथों बेच दिया। फिलहाल पुलिस संबंधित मामले में कार्रवाई कर रही है।

Related posts

West Bengal Class 12th Result 2022: वेस्ट बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Rahul

अपर निदेशक सूचना अंशुमान राम त्रिपाठी को मुख्यमंत्री कार्यालय में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Neetu Rajbhar

जयललिता की मौत को लेकर दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

Rahul srivastava