featured देश बिज़नेस

डेटा चोरा होने पर मार्क जुकरबर्ग ने मानी गलती, बोले- विश्वास में सेंध लगने जैसा

mark zukarbarg डेटा चोरा होने पर मार्क जुकरबर्ग ने मानी गलती, बोले- विश्वास में सेंध लगने जैसा

नई दिल्ली। फेसबूक का 5 करोड़ डाटा लीक होने पर आखिर फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने अपनी गलती मान ली है। उन्होंने कहा कि डाटा लीक होना विश्वास में सेंध लगने जैसा है। साथ ही उन्होंने कहा कि यूजर्स के डेटा की सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। जुकरबर्ग ने कहा कि डेटा लीक कैसे हुआ यह समझने की कोशिश कर रहा हूं। ब्रिटिश डेटा विश्लेषण कंपनी, कैम्ब्रिज एनालिटिका पर आरोप है कि उसने पांच करोड़ फेसबुक उपयोगकर्ताओं के निजी डेटा बिना उनकी मंजूरी के चुरा लिए हैं और उसका उपयोग राजनेताओं की मदद के लिए किया गया, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रेक्सिट अभियान शामिल हैं।

mark zukarbarg डेटा चोरा होने पर मार्क जुकरबर्ग ने मानी गलती, बोले- विश्वास में सेंध लगने जैसा

बता दें कि कंपनी पर आरोप है कि उसने 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान मतदाताओं को डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में प्रभावित करने के लिए फेसबुक के पांच करोड़ उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारियों का दुरुपयोग किया था। इस मामले के सामने आने के बाद फेसबुक और कैंब्रिज एनालिटिका दोनो को यूरोपीय संघ, ब्रिटेन समेत अमेरिका में भी कानूनी कार्रवाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों कंपनियां इस मामले को लेकर भारी आलोचना झेल रहीं हैं।

वहीं फेसबुक उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारियों का दुरुपयोग करने को लेकर विवादों में फंसी परामर्श कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलैक्जेंडर निक्स को निलंबित कर दिया है। निक्स को उनके खिलाफ लंबित जांच को लेकर निलंबित किया गया है।

Related posts

कोरोना के बीच देश में एक बार फिर से तूफान ने दी दस्तक, जानिए कहां मचाएगा तबाही..

Mamta Gautam

झारखंड में नक्सलियों ने किया अटैक, चार पुलिसकर्मी शहीद

Trinath Mishra

अलीगढ़: किसानों की मुख्य फसल को बचाएगी यह टेक्नोलॉजी

Shailendra Singh