featured यूपी

स्थापना दिवस पर भाजपा की तरफ से कई कार्यक्रम, पीएम मोदी का होगा संबोधन

स्थापना दिवस पर भाजपा की तरफ से कई कार्यक्रम, पीएम मोदी का होगा संबोधन

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाएगी, इस दिन कई कार्यक्रम होने हैं। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करेंगे।

होगी पंचायत चुनाव प्रचार की शुरुआत

पंचायत चुनाव में प्रचार अभियान की शुरुआत 6 अप्रैल से की जाएगी। स्थापना दिवस के दिन सभी कार्यकर्ता एक बार फिर अपनी कमर कसते हुए और पंचायत चुनाव के लिए जोर लगाएंगे। इन दिनों भाजपा बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव को देखते हुए इसे भी अब सूची में ऊपर रखा जा रहा है।

सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों के बीच भाजपा के लिए वोट मांगेंगे। अपने उम्मीदवार का चुनाव निशान लगाकर लोगों से भारी संख्या में भाजपा को समर्थन देने की अपील करेंगे। इस दौरान सरकार की उपलब्धियां और कामकाज के बारे में भी लोगों को बताया जाएगा।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन

स्थापना दिवस के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा डिजिटल तरीके से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस संबोधन का प्रसारण मंडल स्तर पर किया जाएगा। गृह मंत्री भी इस दौरान अपनी बात रखेंगे।

स्थापना दिवस पर भाजपा की तरफ से कई कार्यक्रम, पीएम मोदी का होगा संबोधन

संबोधन के साथ-साथ अनुसूचित जाति, ओबीसी, किसान और युवाओं का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। जिला पंचायत के हर वार्ड में इस तरह के सम्मेलन होंगे, जिसमें आम लोगों के बीच पार्टी का विजन और उपलब्धियां बताई जाएंगी।

6 अप्रैल को हर वर्ष मनाया जाता है स्थापना दिवस

मौजूदा समय में केंद्र की सत्ता भारतीय जनता पार्टी के हाथों में है। इसकी स्थापना 6 अप्रैल 1980 को की गई थी। मौजूदा समय में यह देश की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने की थी। जनता पार्टी से निकलकर भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया था।

Related posts

नोटबंदी पर राज्यसभा के बाद लोकसभा में हंगामा

shipra saxena

महंगाई, महिला उत्त्पीड़न समते कई मुद्दों को लेकर भीम आर्मी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन

Rani Naqvi

Immunity System मजबूत करने के लिये अपनायें यह तरीका, होगा बेहद फायदा 

Trinath Mishra