Breaking News यूपी

फर्रूखाबाद के दूसरे दलों के कई नेता सपा में शामिल

samajwadi party 2 फर्रूखाबाद के दूसरे दलों के कई नेता सपा में शामिल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को फर्रूखाबाद जिले से आए दूसरे दलों के कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फर्रूखाबाद के साथ ही पूरे यूपी में लोगों को सपा से जोड़ने का प्रण लिया।

सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने शनिवार को बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए बसपा, भाजपा छोड़कर फर्रूखाबाद के कई नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उम्मीद जताई है कि नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को लक्ष्य 2022 हासिल करने में आसानी होगी।

समाजवादी पार्टी के फर्रूखाबाद जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी के माध्यम से फर्रूखाबाद के भाजपा नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष जनता दल डॉ जयपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवीन्द्र सिंह गंगवार, पूर्व प्रत्याशी बसपा भोगांव जहान सिंह लोधी, अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा होरी लाल बौद्ध, अध्यक्ष जाहरवीर गोगा मेला कमेटी राजीव शेखर, अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ उप्र हरिओम बाल्मीकि और अन्य कई वरिष्ठ लोगों ने भी अपने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और अखिलेश यादव को 2022 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

Related posts

लखनऊ के इस बड़े बाजार में लगी आग, कई दुकानें जलकर खाक

Aditya Mishra

एटीएस की गिरफ्त में आया जाली नोट का कारोबार करने वाला बदमाश

Shailendra Singh

विधानसभा चुनाव से पहले वसुंधरा सरकार देगी किसानों को तोहफा, करेंगी कर्ज माफ

Breaking News