Breaking News यूपी

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी में कई नेताओं मिली नई जिम्मेदारी

238472490 1131124810624532 470398940627507244 n राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी में कई नेताओं मिली नई जिम्मेदारी
  • राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बने अजय कुमार निगम, ओ पी चन्द्रा को कार्यकारी महामंत्री की जिम्मेदारी

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है। इस कार्यकारिणी में कई लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पशुधन विभाग में नीजि सचिव के पद पर कार्यरत अजय कुमार निगम को कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्वांचल के दिग्गज कर्मचारी नेताओं में शुमार शिक्षक ओम प्रकाश चन्द्रा को कार्यकारी प्रान्तीय महामंत्री के साथ पूर्वांचल का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा वकील अहमद, रामप्रकाश को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

WhatsApp Image 2021 08 18 at 12.41.44 PM राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी में कई नेताओं मिली नई जिम्मेदारी

प्रान्तीय महामंत्री कनौजिया विनोद बुद्धिराम ने बताया कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। पुरानी पेंशन की बहाली नहीं कर रही है सरकार। इतना ही नहीं केंद्र सरकार ने भत्तों को जारी करने का आदेश दे दिया है। योगी सरकार ने भी कहा है लेकिन अभी तक नहीं मिला है। ऐसे में कर्मचारियों का रोष बढ़ता जा रहा है।

WhatsApp Image 2021 08 18 at 12.41.47 PM राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी में कई नेताओं मिली नई जिम्मेदारी

वहीं जिम्मेदारी मिलने के बाद कर्मचारी नेता ओम प्रकाश चन्द्रा ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पुरानी पेंशन की बहाली और नीजिकरण के मुद्दे पर भी सरकार को जमकर घेरा।

WhatsApp Image 2021 08 18 at 12.41.46 PM 1 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी में कई नेताओं मिली नई जिम्मेदारी

इन्हें मिली जिम्मेदारी

प्रान्तीय महामंत्री कनौजिया विनोद बुद्धिराम ने बताया कि संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष विजय कुमार निगम के निर्देश पर और सभी सर्वसम्मति से कार्यकारी प्रान्तीय अध्यक्ष अजय कुमार निगम को बनाया गया है।

WhatsApp Image 2021 08 18 at 12.41.45 PM राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी में कई नेताओं मिली नई जिम्मेदारी

वहीं प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वकील अहमद, कार्यकारी प्रान्तीय महामंत्री व पूर्वांचल प्रभारी ओम प्रकाश चन्द्रा और प्रान्तीय संगठन मंत्री राम प्रकाश को बनाया गया है। इसके अलावा राम प्रताप राम को गोरखपुर का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि मऊ जनपद में विमल कुमार भारती को जिलाध्यक्ष, चंद्रभान सिंह यादव को मंत्री, अमेरिका और धमेंद्र प्रसाद निगम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।

WhatsApp Image 2021 08 18 at 12.41.45 PM 1 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी में कई नेताओं मिली नई जिम्मेदारी

इसके अलावा सर्वेश कुमार को बाराबंकी का जिलाध्यक्ष्र, अजय कुमार को मंत्री बनाया गया। इसी क्रम में डॉ उपेंद्र कुमार धुसिया को बलिया, अहिबरन सिंह गौतम को बरेली, अजय कुमार राम को गाजीपुर, शीतला सिंह को अंबेडकरनगर और राम सागर को एटा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

Related posts

UP Election: सीएम योगी ने नामांकन से पहले गोरखनाथ मंदिर में किया पूजा-हवन

Neetu Rajbhar

जीबी रोड पर ले जाने से पहले लड़की को ले जाया जाता है यहां

Srishti vishwakarma

सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड संग शेयर की तश्वीरें, लिखा ये रोमांटिक मैसेज

bharatkhabar