featured हेल्थ

सेब खाने से कई बीमारियां हो जाती हैं गुम, लेकिन पता होना चाहिए इसे खाने का तरीका

सेब1 सेब खाने से कई बीमारियां हो जाती हैं गुम, लेकिन पता होना चाहिए इसे खाने का तरीका

सेब खाने के अपने ही कई बड़े फायदे हैं। इनमें सबसे अहम फायदा यह है कि इसके नियमित सेवन से शरीर में बीमारियां दूर-दूर तक भटकती भी नहीं है। सेब में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। सेब में पोषक तत्वों के अलावा कई विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। इसलिए हर किसी को रोज एक सेब खाना चाहिए। लेकिन अगर गलत समय पर सेब का सेवन किया गया तो यह सेहत पर उल्टा असर भी कर सकता है। इसलिए इसे खाने का सही समय क्या है, इसके बारे में पता हो तभी इसका सेवन करें। आपको बता दें कि सेब खाने का सही समय सुबह के खाने के बाद है। अगर इस तरह आपने सेब का सेवन किया तो यह आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। इसके अलावा सेब का सेवन भूलकर भी शाम के समय न करें। अगर शाम के समय सेब का सेवन किया तो ये आपके पाचन क्रिया पर सीधा असर करेगा। साथ ही आपको कब्ज और गैस की समस्या भी हो सकती है।

सेब सेब खाने से कई बीमारियां हो जाती हैं गुम, लेकिन पता होना चाहिए इसे खाने का तरीका

सेब खाने से ये होंगे फायदे

1- सेब खाने से हमारे शरीर को कई फायदे होते हैं। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण फायदा ये हैं कि सेब के सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल मेनटेन रहता है।

2- इसके साथ ही सेब खाने से कैंसर होने के चांसेस भी बेहद कम हो जाते हैं।

3- डायबिटीज और मधुमेह के मरीजों को तो नियमित सेब का सेवन करना चाहिए। अगर ऐसे लोग नियमित सेवन सेब का करें तो जड से डायबिटीज और मधुमेह जैसी बीमारियों से निजात मिल जाएगा।

4- वजन कम करने के क्रम में भी सेब का नियमित सेवन बड़ा मददगार साबित होता है। क्योंकि यह आपके शरीर में बढ़ने वाली चर्बी को कम कर देता है।

5- सेब खाने से हार्ट हेल्दी रहता है और दिल संबंधी बीमारियां नहीं होती हैं।

6- सेब खाने से हमारे शरीर की हड्डियों को भी बेहद फायदा होता है, हड्डियां मजबूत होती हैं। अगर किसी को अस्थमा से खुद का बचाव करना है तो सेब के सेवन से बचाव किया जा सकता है।

7- सेब लिवर को भी फायदा पहुंचाता है। यह लिवर को डिटॉक्स करके उससे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका हेल्दी माइंड रहे तो इसके लिए सेब खाना फायदेमंद होता है।

Related posts

सर्जिकल स्ट्राइक : चश्मदीदों का दावा – ट्रकों में लादकर ले गए शव

shipra saxena

 कोरोना की वजह  से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के समर्थकों ने आइसोलेशन वार्ड का किया विरोध

Shubham Gupta

एसिड हमला मामले में पहला मृत्युदंड 

bharatkhabar