featured उत्तराखंड

उत्तराखंड में  बजाज, टाटा मोटर्स, अशोका लेलैंड, महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत कई कंपनियों मिली काम करने की मंजूरी

auto mobail उत्तराखंड में  बजाज, टाटा मोटर्स, अशोका लेलैंड, महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत कई कंपनियों मिली काम करने की मंजूरी

देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रपुर में ग्रामीण क्षेत्र और सिडकुल क्षेत्र में मानक पूरा करने वाली 100 फैक्ट्रियों को काम करने की अनुमति मिल गई है, जबकि अन्य कंपनियों के आवेदनों की जांच जारी है। शुरू होने वाली कंपनियों में बजाज, टाटा मोटर्स, अशोका लेलैंड, महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत कई कंपनियां शामिल हैं। यहां बता दें कि सिडकुल में 7 हजार छोटी-बड़ी कंपनियों का रजिस्ट्रेशन है। 

बता दें कि 22 मार्च को प्रधानमंत्री की देश और राज्य में लॉकडाउन की घोषणा के बाद आवश्यक सेवाओं वाली फैक्ट्रियों को छोड़कर सभी फैक्ट्रियों को बंद कर दिया गया था। साथ ही श्रमिकों को अग्रिम आदेश तक घर में बैठने के आदेश दिए गए थे। इस दौरान आवश्यक सेवाओं वाली करीब 1300 छोटी-बड़ी फैक्ट्रियों में ही मानकों के हिसाब से कामकाज हो रहा था। यहां मानकों के अनुसार ही श्रमिकों से काम लिया जा रहा था। वहीं प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद 20 अप्रैल से अन्य कंपनियों के खुलने की उम्मीद भी जगने लगी थी।

https://www.bharatkhabar.com/277-cases-of-corona-virus-infected-in-uttarakhand-today-the-most-negative-cases-ever/

इस बीच कई फैक्ट्रियों के स्वामियों ने फैक्ट्री चालू करने के लिए आवेदन कर रखा था। 20 अप्रैल को सुबह से ही आवेदनों की जांच शुरू हो गई थी। अब तक बजाज, टाटा मोटर्स, अशोका लेलैंड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मिंडा, बालाजी एक्शन समेत सो फैक्ट्रियों को काम करने की हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही ऑनलाइन आवेदन पत्रों की जांच के बाद अन्य फैक्ट्रियों को भी चलाने की अनुमति मिल सकती है। वही फैक्ट्रियों के शुरू होने से श्रमिकों में भी काफी खुशी का माहौल है। ऑनलाइन आवेदनों की जांच के बाद मानक पूरा करने वाली 100 फैक्ट्रियों को काम करने की परमिशन दे दी गई है। वहीं अन्य फैक्ट्रियों के आवेदनों की भी जांच की जा रही है। जल्द ही इन फैक्ट्रियों में भी कामकाज शुरू हो जाएगा।

uttrakhand 4 उत्तराखंड में  बजाज, टाटा मोटर्स, अशोका लेलैंड, महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत कई कंपनियों मिली काम करने की मंजूरी

Related posts

रेप के आरोपी बीजेपी विधायक ने पीड़ित के परिवार को बताया ‘निन्न स्तर के लोग’, सीएम योगी ने लगाई फटकार

rituraj

दारोगा ने दिया मानवता का परिचय, गर्भवती महिला को गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल

Rani Naqvi

भारतीय सेना ने चीनी सैनिक को लद्दाख में पकड़ा, पूछताछ जारी

Samar Khan