- संवाददाता, भारत खबर
देहरादून। अगर आप यात्रा पर निकल रहे हैं तो जरा संभलकर निकलें क्योंकि कई ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है। समय सरणी के बदलाव से आपको परेशानी हो सकती है। देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस सोमवार को अपने पूर्व निर्धारित समय
- रात 11:30 के बजाए 40 मिनट पहले 10:50 बजे रवाना होगी।
- दिल्ली जाने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस सोमवार सुबह पांच बजे रवाना होगी।
- देहरादून से इलाहाबाद जाने वाली लिंक एक्सप्रेस सोमवार से दोपहर 1:20 बजे रवाना होगी।
- देहरादून से काठगोदाम जाने वाली एक्सप्रेस 11.25 बजे रवाना होगी।
- दिल्ली जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस रात 9:20 बजे जाएगी।
- राप्ती गंगा एक्सप्रेस अपराह्न 3:20 बजे रवाना होगी।
सीताराम सोनकर ने बताया कि देहरादून-इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस, राप्ती गंगा, मसूरी एक्सप्रेस आदि गाड़ियों के समय में भी बदलाव किया गया है।