Breaking News featured देश यूपी

राहुल को चीन का एजेंट बताने पर घिरे भाजपा सांसद मनोज तिवारी, वाराणसी कोर्ट में दर्ज हुआ परिवाद

मनोज तिवारी राहुल को चीन का एजेंट बताने पर घिरे भाजपा सांसद मनोज तिवारी, वाराणसी कोर्ट में दर्ज हुआ परिवाद

वाराणसी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को चीन का एजेंट बताने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी घिर गए हैं। बनारस कोर्ट में मनोज तिवारी के खिलाफ परिवाद दर्ज किया गया है।

कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ अदालत में प्रार्थना पत्र दायर किया है। इसमें कहा गया है कि शिवपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा सांसद मनोज तिवारी भाग लेने पहुंचे थे। मनोज तिवारी ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को चीन का एजेंट बताया था।
मनोज तिवारी भाजपा
मनोज तिवारी के इस बयान को चैनल दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने की वजह से यह बयान तमाम लोगों तक पहुंच रहा है। इस बयान से कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता आहत हैं। इस बयान से राहुल गांधी की मानहानि हुई है। मनोज तिवारी ने उनकी छवि खराब करने की कोशिश भी की है।

सोमवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की ओर से शिवपुर स्थित श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में आयोजित विप्र धर्म संसद में शामिल होने के दौरान मनोज तिवारी ने किसान आंदोलन और लद्दाख सीमा से चीनी सेना की वापसी पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष को आड़े हाथों लिया था।

उन्होंने कहा था कि ये कृषि कानून देश के लिए जरूरी है। जिसे नहीं मानना है वो यह बात नहीं माने। इसके बावजूद कुछ लोग बेवजह विरोध करने पर तुले हैं।  मनोज तिवारी ने कहा कि हमारी सीमा से चीन के सैनिक पीछे हट रहे हैं। इससे राहुल गांधी के सीने में दर्द है। ऐसे लोग चीन के एजेंट हैं। ऐसे लोगों को अपना रवैया सुधारना चाहिए।

कांग्रेसियों ने मनोज तिवारी के इस बयान को आड़े हाथों लिया है। अदालत ने कांग्रेसियों के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 26 फरवरी की तारीख नियत की है।

Related posts

अमेठी में राहुल गांधी के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, दाखिल किया नामांकन

bharatkhabar

दबंग सरकार का ट्रेलर रिलीज, काजल राघवानी के साथ ऐसे फरमा रहे हैं इश्क

mohini kushwaha

नोएडा पुलिस ने मारा स्पा सेंटर पर छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक युवतियां

Rani Naqvi