यूपी

मनोज तिवारी ने किया दावा, पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा

manoj tiwari मनोज तिवारी ने किया दावा, पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। जैसे-जैसे चुनाव के चरण खत्म हो रहे हैं राजनेता लागातार दावा कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में प्रचंड बहुमत से हमारी सरकार बनने जा रही है। मनोज तिवारी ने शनिवार को यहां बातचीत में कहा कि प्रथम चरण में मतदान पूर्व भाजपा के कमजोर रहने की शंका जताई जा रही थी लेकिन पार्टी ने मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद आज सभी जगह भाजपा अन्य लोगों से आगे दिख रही है।

manoj tiwari मनोज तिवारी ने किया दावा, पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा

यूपी चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी ने 19 फरवरी को होने वाले तीसरे चरण के मतदान में भी ऐसे ही शानदार प्रदर्शन के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कल होने वाले मतदान में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की मायावती की पहुंच से बहुत ऊपर पहुंचेगी।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 69 सीटों के लिए 19 फरवरी को मतदान होगा। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के लोकसभा क्षेत्र लखनऊ और समाजवादी पार्टी का गढ़ समझे जाने वाले कन्नौज, मैनपुरी ओर इटावा के तहत आने वाली विधानसभा सीटें शामिल हैं। मैनपुरी से तेज प्रताप यादव सपा सांसद हैं| कन्नौज से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव सांसद हैं।

Related posts

दो करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था

Rahul

नोट बंदी पर केन्द्र सरकार पर बोले सीएम अखिलेश

piyush shukla

किसान का आरोप, बीजेपी की सरकार आते ही दबंगो ने कर लिया जमीन पर कब्जा

Rahul srivastava