जम्मू - कश्मीर राज्य

नए जम्मू कश्मीर का होगा निर्माण, विकास और शांति होगा कायम

जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर के लोगों को संदेश देते हुए आम लोगों से शांति बहाल के लिए अपील की। राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक क्षेत्र का विकास और मिलीजुली संस्कृति की उल्लेखना करते हुए आम लोगों मेे तालमेल की अपेक्षा कीं।

मनोज सिन्हा ने परेड का निरीक्षण किया

देश के विभाजन के दौरान जम्मू कश्मीर ने भारत के साथ विलय किया। महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश आजाद हुआ। जम्मू कश्मीर के सांस्कृतिक विकास हिंदु और मुस्लिम एक साथ बहुमुखय संस्कृति को बचाया रखा है। जम्मू कश्मीर के युवाओं और छात्रों को अपनी कल्पना शक्ति से राज्य का विकास कर सकता है। युवा अवस्था में छात्र सही विकल्प चुन सकते है; वह भी देश और राज्य के निर्माण में अपना योगदान कर सकते हैं। अपने छात्र जीवन का उल्लेख करते हुए उप राज्यपाल ने कहा कि वह भी छात्र नेता रहे है। छात्र जीवन में उनके भी सपने देश के लिए कुछ करने का था। शिक्षा के साथ वह राजनीति में भी आए और देश की सेवा कर रहे हैं। उप राज्यपाल ने परेड का नीरिक्षण करने से पहले राज्य के लोगों को संबोधित किया और राज्य मेे चल रहे विकास कार्यों और शांति बहाली के लिए उठाए जा रहे कदमों को वर्णन किया। बखशी स्टेडियम में परेड का निरीक्षण करने के बाद उप राज्यपाल ने परेड बख्शी स्टेडियम में दोबारा से लोगों को संबोधन किया।

चौतरफा विकास और शांति बहाल रहेगा मकसद

जम्मू कश्मीर में राजनीतिक तौर पर कुछ गलत फैसले लिए गए। जिसके कारण दूरियाँ बढती गई। कश्मीर के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कश्मीरियत, जम्हूरियत और इंसानियत का नारा दिया था। इसी सपने को आगे बढाते हुए पिछले साल एक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। वेस्ट पाक रिफयूजियों और राज्य से बाहर शादी कर चुकी महिलाओं को अधिकार प्रदान किए है। वाल्मिकी समाज को भी 70 साल के बाद अधिकार मिले हैं। अब वह नौकरियों और वोट देने के हक़दार होंगे। सरदार वल्लभ भाई पटेल का भी सपना था कि अखंड भारत का निर्माण हो। पचायती राज लोकतंत्र की नींव है और इससे लोगो को हर स्तर पर विकास हो रहा है। निकाय चुनावों के बाद ज़मीनी स्तर पर एक उर्जा का विकास हो रहा है। जम्मू कश्मीर में छोटा भारत बसा है। हिंदु और मुस्लिमों के बीच आपसी प्रेम भावना है और जो दुरियां है। उसे मिटाने का कार्य किया जाएगा।

जम्मू कश्मीर की विकास की बात कही

हजार सरपंचों के साथ राज्य का विकास किया जा रहा है। ब्लाक डेवलमेंट काउंसिल के चुनावों से हर क्षे़त्र का विकास हो रहा है। जम्मू कश्मीर मे सौ करोड रूपये का पुरस्कार प्रदान किया गया है। उज्वला योजना के तहत बीस हजार महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है। सरकार जम्मू कश्मीर में जे के हेल्थ योजना के तहत लोगों को स्वास्थ्य बीमा मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगां। सरकार की मंशा है कि वह केंद्र की योजनाओं को सशक्त तरीके से लागू किया जाए। सरकार ने ऐसे दूर दराज क्षेत्रों में पीने का पानी मुहैया कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मुोदी के विशेष पैकेज के तहत फीसदी काम पुरा हो चुका है। जम्मू और श्रीनगर में रिंग रोड और अखनूर रोड का फोरलेन का काम जारी है। बनिहाल में जम्मू श्रीनगर हाई वे पर सुरंग बनने का काम जारी है। रियासी में रेलवे का सबसे उंचा पुल का कार्य

कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल सेवा होगी शुरू

2021 में पूरा होगा। जिससे कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल सेवा शुरू हो जाएगी। बाहरी निवेश को आकर्षित करने के लिए छह हजार एकड जमीन को चिन्हित किया गया है। जिसके द्वारा जम्मू कश्मीर को विकास में एक और उचाइयां हासिल होंगी। इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहे है।

Related posts

मुलायम सिंह ने किया ऐलान, 2019 में मैनपुरी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Breaking News

क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रहाणे ने टेस्ट मैच का देखा एक सपना

Trinath Mishra

दीपावली की शाम सात बजे तक ही चलेगी लखनऊ मेट्रो ट्रेन

Rani Naqvi