जम्मू - कश्मीर देश

उपराज्यपाल ने हजरत बल में मांगी शांति की दुआ

LG Manoj Sinha Hazrtabal Shrine उपराज्यपाल ने हजरत बल में मांगी शांति की दुआ

कोविड़-19 के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील
भारत खबर, जम्मू कश्मीर
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में हजरतबल दरगाह का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दरगाह में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही जम्मू.कश्मीर में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने सुविधाओं का जायजा भी लिया। उपराज्यपाल सिन्हा ने धर्मगुरुओं से अपील की कि वो कोविड.19 के प्रति लोगों को जागरूक करें। जम्मू.कश्मीर के श्रीनगर शहर में स्थित हजरतबल एक प्रसिद्ध दरगाह है। मान्यता है कि इसमें इस्लाम के नबी पैगंबर मोहम्मद साहब की दाढ़ी का बाल रखा हुआ है। जिससे लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। कश्मीरी भाषा में बल शब्द का अर्थ जगह होता है। इस लिहाज से हजरतबल शब्द का अर्थ हजरत,मोहम्मद, की जगह है। हजरतबल दरगाह डल झील की बाईं ओर स्थित है। इसे कश्मीर का सबसे पवित्र मुस्लिम धर्मस्थल माना जाता है। श्राइन में सुविधाओं की भी अधिकारियां के साथ समीक्षा की।

 

Related posts

उत्तर प्रदेश के सीएम हैं नाराज, जानते हैं क्यों- टिकट मनमुताबिक नहीं मिला!

bharatkhabar

PM Modi Departed For India: PM मोदी का तीन दिवसीय यूरोप दौरा खत्म, स्वदेश के लिए हुए रवाना

Rahul

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह हुई कोरोना का शिकार, संपर्क में आए लोगों से की टेस्ट कराने की अपील

Aman Sharma