Breaking News featured देश

विवाह समारो​ह में पहुंचे मनोज तिवारी बोले- राहुल गांधी दुनिया के सबसे ‘कन्फ्यूज नेता’, कृषि कानूनों तक की जानकारी नहीं

599da373 4b73 4506 ba14 f81f0a1a2e15 विवाह समारो​ह में पहुंचे मनोज तिवारी बोले- राहुल गांधी दुनिया के सबसे 'कन्फ्यूज नेता', कृषि कानूनों तक की जानकारी नहीं

सुल्तानपुर। राजनीतिक पार्टियों की तरफ से एक-दूसरे पर लाछंन लगाने की प्रक्रिया बहुत पुरानी है। आए दिन ऐसी खबरें सुनने को मिल ही जाती हैं। ये तो सबको पता ही है कि दिल्ली में किसानों द्वारा केंद्र सरकार के कृषि कानून का विरोध किया जा रहा है। जिसके चलते ​कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी किसानों के समर्थन में आए थे। जिसके बाद सोमवार को एक समारो​ह में पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्हें दुनिया का सबसे ‘कन्फ्यूज नेता’ करार दिया और कहा कि राहुल गांधी को संसद द्वारा हाल में पारित कृषि कानूनों की जानकारी ही नहीं है।

मनोज तिवारी ने कृषि कानून को लेकर जानें क्या कहा-

बता दें कि सोमवार शाम एक विवाह समारोह में शिरकत करने यहां आये तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, राहुल गांधी दुनिया के सबसे कन्फ्यूज नेता हैं। उनको कृषि कानून की जानकारी ही नहीं है। हाल में संसद ने जिन कृषि कानूनों को पारित किया है उन्हें पंजाब की कांग्रेस सरकार को छोड़कर देश के बाकी सभी राज्यों ने स्वीकार कर लिया है। कृषि कानूनों को लेकर किसानों की चिंता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, भाजपा और केन्द्र सरकार सबकी बातें सुनने को तैयार है। कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर और गृहमंत्री अमित शाह आन्दोलनरत किसानों से वार्ता करना चाहते हैं और किसान नेताओं को तीन दिसंबर को बातचीत के लिए आमंत्रित भी किया गया है। तिवारी ने आरोप लगाया, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल कृषि कानूनों को लेकर किसानों को भड़का रहे हैं।

विपक्षी दल किसानों में फैला रहे भ्रम- मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने आगे कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दल किसानों में भ्रम फैलाकर भड़काने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की आय दोगुना करके उनको आर्थिक रूप से मजबूत करना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान के नाम पर जो आंदोलन कर रहे हैं वह सरकार के साथ बात नहीं करना चाहते। एमएसपी जैसे थी वैसी ही रहेगी। सरकार बिचौलियों को हटाकर किसानों को धान का एमएसपी मूल्य दे रही है। मैं भी किसान का बेटा हूं। मुझे मालूम है कि उत्तर प्रदेश, बिहार सहित सभी बीजेपी शासित राज्य किसानों की धान की खरीद एमएसपी पर कर रहे हैं।

 

Related posts

16 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे PM मोदी, जानिए इसकी खासियत

Rahul

भारतीय स्वाधीनता की प्रमुख धरोहरें जो बन चुके हैं पर्यटन स्थल

mohini kushwaha

नागरिक संशोधन बिल: एक क्लिक पर जानें पूरी डिटेल्स

Trinath Mishra