Breaking News featured देश राज्य

मनमोहन सिंह के बर्थडे पर पीएम मोदी राहुल गांधी सहित देश के दिग्गजों ने दी बधाई

Manmohan Singh Birthday
  • भारत खबर || नई दिल्ली 

Manmohan Singh Birthday पर पूरा देश खुशियों में झूम रहा है। बधाई संदेश देने वाले लोग अलग-अलग तरह से संदेश भेज रहे हैं। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के जन्म दिवस पर पूरे देश में बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री को बधाई देने वालों में भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं उन्होंने बधाई देते हुए लिखा है कि, डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन (Manmohan Singh Birthday) की बधाई। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि वह उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन दें।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने पुराने कार्यकाल को याद करते हुए उनसे सीख लेने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि, भारत प्रधानमंत्री में डॉक्टर मनमोहन सिंह की तरह गहराई की अनुपस्थिति को महसूस कर रहा है। डॉक्टर मनमोहन सिंह जी की ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आने वाला उनका साल बेहतर हो। #HappyBirthdayDrMMSingh.’

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का जन्म पंजाब प्रांत में 26 सितंबर 1932 को हुआ था कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से की। मनमोहन सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी के अलावा दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाया भी है. वह भारत में योजना आयोग के प्रमुख रह चुके हैं।

Manmohan Singh Birthday पर जानें क्यों हैं सबसे अच्छे अर्थशास्त्री

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के अच्छे अर्थशास्त्रियों की लिस्ट में शामिल किया जाता है आपको बता दें कि इससे पूर्व वह भारत सरकार में वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। पी वी नरसिम्हा राव की सरकार में भारत के आर्थिक सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया था।

Manmohan Singh Birthday
Manmohan Singh Birthday

डॉ मनमोहन सिंह वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं शालीनता और विनम्रता में  वह देश में सबसे अच्छे माने जाते हैं यही कारण है कि कांग्रेस ने सत्ता हाथ में आने के बाद भी डॉक्टर मनमोहन सिंह को देश का प्रधानमंत्री बनाने पर सहमति जताई थी और उन्हें प्रधानमंत्री की शपथ दिलाई गई थी।

Related posts

Lucknow: मेयो अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म, कोविड मरीजों की जिंदगी राम भरोसे!

Aditya Mishra

‘आप’ जनवरी के पहले सप्ताह में करेगी राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा

Rani Naqvi

भाजपा सरकार के रामराज्य में यूपी बना कुपोषित राज्य: ओपी राजभर  

Shailendra Singh