Breaking News featured देश

विवादों के घेरे में नए थलसेना अध्यक्ष, कांग्रेस ने वरिष्ठता को लेकर उठाए सवाल

bipin rawat विवादों के घेरे में नए थलसेना अध्यक्ष, कांग्रेस ने वरिष्ठता को लेकर उठाए सवाल

नई दिल्ली। शनिवार को केंद्र सरकार ने जनरल बिपिन रावत को थलसेना और मार्शल बीएस धनोवा को वायुसेना का अगला अध्यक्ष घोषणा कर दिया है जिसके बाद एक नया विवाद शुरु हो गया। कांग्रेस के इस नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के समय वरिष्ठता का खयाल क्यों नहीं रखा गया?

bipin-rawat

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने ट्वीट करते हुए कहा, थलसेना प्रमुख की नियुक्ति पर वरिष्ठता का सम्मान क्यों नहीं किया जाता? लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी और लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अली हारीज को सैन्य प्रमुख क्यों नहीं बनाया गया?

 

इसके साथ ही तिवारी ने पूछा, क्यों तीसरे सबसे वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत को अन्य दो के मुकाबले तरजीह दी गई?

 

हालांकि, बाद में तिवारी ने सुधार करते हुए कहा, माफ कीजिएगा, जनरल रावत तीसरे सबसे वरिष्ठ नहीं बल्कि चौथे सबसे वरिष्ठ पर हैं। यहां तक कि केंद्रीय कमान के सैन्य कमांडर जनरल बीएस नेगी भी उनसे वरिष्ठ हैं।

 

बता दें कि भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप रापा, दोनों 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जिसके चलते लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत को नए थलसेना प्रमुख और मार्शल बीएस धनोवा को वायुसेना का अगला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Related posts

President Election 2022: पीएम मोदी पहुंचे संसद भवन, थोड़ी देर में द्रौपदी मुर्मू करेंगी नामांकन

Rahul

OBC वर्ग से जुड़े बिल का मायावती ने किया समर्थन, कहा- केंद्र सिर्फ खानापूर्ति न करे

Aditya Mishra

चिकनगुनिया की चपेट में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन

bharatkhabar