featured देश

मणिपुर विधानसभा के नए सदस्यों ने ली शपथ

मणिपुर मणिपुर विधानसभा के नए सदस्यों ने ली शपथ

मणिपुर में 12 वीं विधानसभा का गठन हो गया है। 12वीं विधानसभा में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह सहित 59 सदस्यों ने शपथ ली। बता दे यहां 28 फरवरी और 5 मार्च को चुनाव हुए थे जिसके नतीजे 10 मार्च को सामने आए। विधानसभा के इन सभी नए सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर सोरोख़ैबम राजेन सिंह ने शपथ दिलाई।

लगातार दूसरी बार सत्ता में बरकरार भाजपा 

वहीं सत्तारूढ़ भाजपा ने लगातार दूसरे कार्यकाल में अपनी सत्ता को बरकरार रखा है वही मणिपुर में पहली बार भाजपा को 60 विधानसभा सीटों में से 32 सीटों पर अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया है।

चुनाव परिणाम में क्या रहा सीटों का समीकरण 

भाजपा का पूर्व सहयोगी दल नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 7 सीटों पर जीत हासिल की। जबकि जनता दल को 6, कांग्रेस और नगा पीपुल्स फ्रंट ने 5-5 सीटें हासिल की। इसके अतिरिक्त नवगठित आदिवासी पार्टी कुकी पीपुल्स अलायंस को 2 सीटें मिली वही 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत हुई।

मणिपुर विधानसभा में पहली बार चुनी गई 5 महिला सदस्य 

मणिपुर के चुनाव संसदीय इतिहास में पहली बार 5 महिला सदस्यों को चुना गया है इनमें से तीन भाजपा और दो एनपीपी की विधायक शामिल है। बता दे चुनाव परिणामों के दौरान ही एनपीएस, जदयू, और एक निर्दलीय सदस्य ने भाजपा सरकार का समर्थन की घोषणा की थी।

बता दे पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार के कार्यभार संभालने तक अपने पद पर बने रहने के लिए कहा था।

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा भाजपा नेतृत्व की सरकार कब अपना पद आभार संभालेगी। हालांकि चुनाव से पहले भाजपा ने अनौपचारिक रूप से घोषणा की थी कि एन बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद के चेहरे होंगे। और वो ही अगली सरकार का नेतृत्व करेंगे।

 

Related posts

‘बॉर्डर’ की याद दिलाने आ रही है फिल्म पलटन, ट्रेलर हुआ रिलीज

mohini kushwaha

3 स्कूली बच्चों ने सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा का कई बार किया रेप..

Mamta Gautam

रूठे राहुल को मनाने में जुटे कार्यकर्ता, सैकड़ों नेता कांग्रेस मुख्यालय पर धरना देने पहुंचे

bharatkhabar