राजकपूर बैनर में बनी फिल्म राम तेरी गंगा मैली फिल्म को कोई कैसे भूल सकता है। और खासतौर पर मंदाकिनी को जिन्होंने फिल्म में बोल्ड सीन देकर आम से लेकर खास तक का दिल जीत लिया था। बॉलीवुड स्टार मंदाकिनी का 30 जुलाई को जन्मदिन था।
मंदाकिनी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय को दिखाया है। उन्हें असली पहचान फिल्म राम तेरी गंगा मैली से मिली थी। मंदाकिनी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के रिश्ते जगजाहिर रहे थे। दाऊद इब्राहिम की वजह से मंदाकिनी कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम के रिश्ते लंबे समय तक चले थे। मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1963 को यूपी के मेरठ में हुआ था। मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ है। यास्मीन फिल्म में बोल्ड सीन्स करती हुई नजर आई थीं। हालांकि इस फिल्म में राज कपूर ने पहले संजना कपूर को लॉन्च करने का प्लान किया था। बाद में ये रोल मेरठ की रहने वाली यास्मीन जोसेफ के हाथ आया।
फिल्म में झरने के नीचे सफेद पारदर्शी साड़ी पहन कर मंदाकिनी के भीगने वाला सीन बेहद पॉपुलर हुआ था जो आज भी कई लोगों को याद होगा। 22 साल की मंदाकिनी ने पर्दे पर बोल्ड सीन कर सबको हैरान कर दिया था। फिल्म को कई लोगों ने अश्लील तक कहा लेकिन इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला था।साड़ी पहनकर पानी में नहाते हुए मंदाकिनी के इस सीन का काफी विरोध हुआ था। मंदाकिनी तब विवादों में आईं जब वे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ स्पॉट की गईं। खबरें तो ये भी आईं कि दोनों ने शादी कर ली है और इस शादी से उन्हें एक बेटा भी है। लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया।
मंदाकिनी डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से 1990 में ही शादी कर चुकी थीं। अचानक वो पर्दे से कहां गायब हो गई किसी को खबर तक नहीं लगी। मंदाकिनी ने तेजाब और लोहा जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया लेकिन जो रोल उन्हें राम तेरी गंगा मैली में मिला था वैसा दमदार रोल मंदाकिनी को दोबारा नहीं मिला सका।
https://www.bharatkhabar.com/jahnavi-kapoor-gunjan-saxena-trailer-of-released/
अचानक से गायब हुई मंदाकिनी के बारे में आज तक कोई नहीं जावन पाया है कि, वो कहां है और उनकी निजि जिंदगी कैसी चल रही है। वो मीडिया से काफी दूर रहती हैं। लेकिन जब-जब डॉन दाउद का नाम आता है। वैसे ही मंदाकिनी भी सुर्खियों में आ जाती हैं।