featured Breaking News देश बिहार राज्य

बिहार: आरोपी ने दरिंदगी की सभी हदें की पार, रेप नहीं कर सका तो नाजुक अंगों में डाली रॉड

rape 2 बिहार: आरोपी ने दरिंदगी की सभी हदें की पार, रेप नहीं कर सका तो नाजुक अंगों में डाली रॉड

बिहार में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन यहां से क्राइम की कोई नई वारदात सामने आ रही है। मानवता को शर्मसार करने वाला ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है। यहां दरिंदा बन चुका युवक जब एक महिला के साथ रेप करने में नाकामयाब हो गया तो उसने इंसानियत की सभी हदों को पार कर उसके नाजुग अंगों में लोहे की रॉड डाल दी।

rape 2 बिहार: आरोपी ने दरिंदगी की सभी हदें की पार, रेप नहीं कर सका तो नाजुक अंगों में डाली रॉड
man trying to rape iron rod woman private part

दरिंदा जब महिला से रेप की वारदात करने में सफल नहीं हुआ तो उसने लोहे की रॉड को महिला के नाजुक अंगों में डाल दिया। जिसके बाद पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन महिला की हालत इतनी ज्यादा बिगड़ चुकी थी कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया और पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी है कि महिला अपने घर से बाहर कुछ दूरी पर गई थी लेकिन उस दौरान आरोपी ने महिला को पकड़ लिया।

रेप करने में नाकाम युवक ने महिला के नाजुक अंगों में रॉड डाल दी। और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद नाजुक हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया। वही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि अधिक खून बह जाने के कारण महिला की मौत हो गई है। आरोपी का नाम धीरज है जिसकी उम्र 22 साल है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

2020 की दिवाली में न पड़े कोई विघन, जानिए लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त

Hemant Jaiman

फतेहपुरः चोरों ने बैंक से लूटे व्यापारी के डेढ़ लाख रुपए, वारदात CCTV कैमरे में कैद

mahesh yadav

एनडीए में रहकर नीतीश कुमार का विरोध करेंगे रामविलास पासवान

Trinath Mishra