लाइफस्टाइल

अगर करते हैं किसी लड़के को पसंद तो ऐसे करे इम्प्रेस

11 38 अगर करते हैं किसी लड़के को पसंद तो ऐसे करे इम्प्रेस

नई दिल्ली। अगर आप ये सोचते हैं कि सिर्फ लड़के ही लड़कियों को इम्प्रेस करते हैं या उन्हें खुश करने के लिए काम करते हैं तो ऐसे बिल्कुल भी नहीं है। जी हां.. ऐसी बहुत सी लड़कियां होती है जो लड़कों को पसंद करती हैं और उन्हें खुश करने के लिए अलग अलग चीजें करती हैं। अगर आप भी किसी लड़के को पसंद करती हैं और उसे खुश करना चाहती हैं और उसके लिए अलग अलग चीजे करते हैं तो आज का आर्टिकल आपके लिए है।

 

11 38 अगर करते हैं किसी लड़के को पसंद तो ऐसे करे इम्प्रेस

 

जी हां…आज हम आपको बताने वाले हैं कि ऐसी कौन कौन सी चीजें है जिसके जरिए आप किसी भी लड़कें को खुश कर सकती हैं। वैसे तो लोगों को अपना दीवाना बनाना एक कला है और इस कला में लड़कियों ने ऑनर डिग्री ले रखी है। लेकिन फिर भी अगर आपको एक हैंडसम और समझदार लड़का चाहिए तो आपको इस कला को और अच्छी तरह से जानना होगा। आज हम आपको कुछ ऐसे रिलेशनशिप सलाह देंगे जिसको अपनाकर आप किसी को भी दीवाना बना सकती हैं।

आई कॉन्टेक्ट बनाए

आंखे प्यार की ज़ुबान होती हैं। जब लफ्ज़ खामोश होते हैं तो आंखें ही हज़ारों बातें करती है। वैसे भी लड़कों को लड़कियों की आंखे सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं। अकसर लड़के लड़कियों की आंखों में डूब जाना चाहते हैं ऐसे में आप अपनी आंखों की अदाओं से उन्हें घायल कर सकती हैं और उनसे रूमानी की बात कर सकती हैं।

साथ ही आंखे अकसर आपकी भावनाओं को आपके हमदम को बता ही देती हैं। अगर आप उससे आई कॉन्टेक्ट नहीं बनाती हैं तो वह आपकी दिल की गहराई को महसूस नहीं कर पाएगा। कहते हैं दिल का हाल बताती हैं ये आंखें लाख छिपाओ दिल की बात दिल में ही, पर दिल की बातें इशारों में बयां करती हैं ये आंखे। तो बस आप उनको अपनी झील सी आंखों में डूबा लीजिए।

प्रंशसा ज़रूर करें

अगर वह आपको इंप्रेस करने के लिये कुछ कर रहा है तो आप उसकी प्रंशसा ज़रूर करें। अगर वो आपके लिये जिम जा रहा है या बॉडी बना रहा है तो ये बहुत बड़ी बात है। आप उसकी बॉडी या मसल्स को लेकर फ्लर्ट कर सकती हैं। अगर आप उसे दूसरों से बेहतर बताती हैं तो वह आपसे काफी इंप्रेस हो जाएगा।

क्योंकि हर किसी को अपनी तारीफ सुनना पसंद होता है। यदि आप उनके सामने गिरने का बहाना बनाएं तो वो आपको गिरने से बचाएगा और आप उसके सामने ये दिखाएं कि आपको उसकी ज़रूरत है तो उसे ऐसा महसूस होगा कि आप उसके बारे में सोच-विचार कर रही हैं। यदि आप चाहती हैं कि वह हर वक्त आपके साथ ही रहे तो अपने एटीट्यूड को साइड में रख दें। अगर वो आपके लिये कुछ स्पेशल करता है तो आप उसे करने की परमिशन दें, जबकि आप जानती हैं कि आप खुद ये सबकुछ कर सकती हैं।

उसके जोक्स पर हंसे

उसके जोक्स पर हंसे और उसे फनी बताएं लेकिन ईमानदारी के साथ। अकसर लड़कों को लगता है कि अगर आप उनको स्पेशल मानती हैं तो आपको उनका हर जोक फनी लगेगा क्योंकि ज़्यादातर लड़कियों को चुलबुले लड़के ही पसंद आते हैं। उनके चुटकुले पर हंसना उन्हें स्पेशल फील कराने का बेहतर तरीका हो सकता है।

ये संभव है कि वह हमेशा मज़ाकिया न हों लेकिन आपको खुश करने के लिये वो ऐसा कर रहा हो। अगर वह आप पर फिदा है तो आपको अपने चुटकुलों पर हंसाने का प्रयास ज़रूर करेगा, तो बस आप अपनी मुस्कान को बरकरार रखें और उसको प्यार का सिग्नल देती रहें।

एक समय पर एक राज़ ही खोलें

एक समय पर एक राज़ ही खोलें इस एक्ट को करते समय कुछ बातें याद रखें। उसे अपने बारे में थोड़ा-थोड़ा ही बताएं एक साथ सबका खुलासा न करें। लड़कों को इंप्रेस करने का आसान तरीका है थोड़ा-सा बॉडी का शोऑफ करना। लेकिन एक साथ सबकुछ न दिखाएं बल्कि एक समय पर एक ही चीज को दिखाएं।

अकसर लड़कों को कर्व्स फिगर वाली लड़कियां काफी भांती हैं। यदि आप एक ही बार में उन्हें सबकुछ दिखा देंगी या बता देंगी तो उनकी इच्छाएं बढ़ जाएंगी जो कि अच्छा संकेत नहीं है। आप तब तक अपनी बातों या अदाओं को न दिखाएं जब तक आपको न लगे कि वो आपको महत्व देता है और आपको अपनाने के लिये पूरी तरह से तैयार है।

Related posts

AC Side Effects: एयर कंडीशनर से होते हैं ये साइड इफेक्ट्स, अभी हो जाएं सावधान

Rahul

स्टाइलिश लुक के लिए पहनें स्टाइलिश सनग्लासेज़

mohini kushwaha

सुबह उठते ही पानी पीने के होते हैं ये बड़े फायदे

rituraj