featured धर्म

Makar Sankranti 2023: आज मनाया जाएगा मकर संक्रांति का त्यौहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

what to do on makar sankranti 2023 Makar Sankranti 2023: आज मनाया जाएगा मकर संक्रांति का त्यौहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति का त्यौहार हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसारइस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं।

ये भी पढ़ें :-

14 जनवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

मकर संक्रांति के दिन से खरमास खत्म हो जाते हैं और शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान और दान करने से व्यक्ति के सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं मकर संक्रांति पर शुभ मुहूर्त और पुण्य काल…

मकर संक्रांति 2023 का समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 14 जनवरी 2023 की रात 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उदया तिथि 15 जनवरी को प्राप्त हो रही है, इसलिए मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी।

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त
15 जनवरी 2023: सुबह 7 बजकर 17 मिनट से शाम 5 बजकर 55 मिनट तक

मकर संक्रांति महा शुभ मुहूर्त
15 जनवरी 2023: सुबह 7 बजकर 17 मिनट से सुबह 9 बजकर 04 मिनट तक

मकर संक्रांति पूजन विधि

  • इस दिन प्रातःकाल स्नान कर लोटे में लाल फूल और अक्षत डाल कर सूर्य को अर्घ्य दें।
  • सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।
  • श्रीमदभागवद के एक अध्याय का पाठ करें या गीता का पाठ करें।
  • नए अन्न, कम्बल, तिल और घी का दान करें. भोजन में नए अन्न की खिचड़ी बनाएं।
  • भोजन भगवान को समर्पित करके प्रसाद रूप से ग्रहण करें।
  • संध्या काल में अन्न का सेवन न करें।
  • इस दिन किसी गरीब व्यक्ति को बर्तन समेत तिल का दान करने से शनि से जुड़ी हर पीड़ा से मुक्ति मिलती है।

Related posts

हिमाचल प्रदेश: मंडी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा,पंचायत समिति उपाध्यक्ष समेत तीन की मौत

rituraj

के एम करिअप्पा को मिले भारत रत्न, सेना प्रमुख बिपिन रावत ने की मांग

piyush shukla

जानिए : निक जोनस ने साली परिणीति को जूता चुराई की रस्म में क्या तोहफा दिया

Rani Naqvi