featured देश राज्य

कांग्रेस पार्टी में बड़ा फेरबदल, अहमद पटेल बने कांग्रेस के कोषाध्यक्ष

06 79 कांग्रेस पार्टी में बड़ा फेरबदल, अहमद पटेल बने कांग्रेस के कोषाध्यक्ष

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की कमान राहुल गांधी के हाथों में सौंपे जाने के बाद से पार्टी संगठन में लगातार बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को कई बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव रहे अहमद पटेल को कोषाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया।

अहमद पटेल
अहमद पटेल

मोतीलाल देख रहे थे यह पद

अहमद पटेल के जन्मदिन के मौके पर राहुल गांधी ने ये जिम्मेदारी सौंपी है। इस जिम्मेदारी को लंबे समय से पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा देख रहे थे। इसके अलावा भी कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आनंद शर्मा को कांग्रेस विदेश प्रकोष्ठ के प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी है। आनंद शर्मा राज्यसभा के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। मनमोहन सरकार में शर्मा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री रह चुके हैं। वे राज्यसभा में विदेश और आर्थिक मामलों में लगातार मोदी सरकार को घेरते रहे हैं।

किए गये एक और बदलाव

इसके अलावा लुजीनो फलेरो को महासचिव इंचार्ज नार्थ ईस्ट स्टेट्स बनाया गया। इसके अलावा मीरा कुमार को कांग्रेस कार्यसमिति का स्थाई सदस्य बनाया गया। आपको बता दें कि आने वाले दिनों में  लोकसभा चुनाव है जिसको देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। साथ ही एक दूसर के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरु हो गया है। वहीं कांग्रेस का भी यह कदम आगामी चुनावी रणनीति को देखकर बनाया गया है।

BY ANKIT TRIPATHI

Related posts

जाने क्या कहा तिहाड़ जेल में बंद निर्भया गैंगरेप कांड के दोषियों को फांसी देने वाले पवन जल्लाद ने

Rani Naqvi

कोलकाता नेशनल मेडिकल कॉलेज के फार्मेसी डिपार्टमेंट में लगी आग, कोई हाताहात नहीं

rituraj

पासपोर्ट बनवाने के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार, जानिए क्या है नया नियम

Aditya Mishra