featured देश राज्य

मेजर की पत्नी का हत्यारा मेजर निखिल हांडा गिरफ्तार: नारायणा थाना

01 56 मेजर की पत्नी का हत्यारा मेजर निखिल हांडा गिरफ्तार: नारायणा थाना

नई दिल्ली। क्षेत्र के बराड़ स्क्वायर इलाके में दिनदहाड़े मेजर की पत्नी की गला रेतकर हत्या के मामले में आरोपी मेजर निखिल हांडा को दिल्‍ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेजर निखिल को मेरठ से पकड़ा गया। सूत्रों का कहना है कि आखिरी बार मेजर हांडा को शैलजा के साथ देखा गया था। पुलिस को एक निजी वाहन का भी पता चला है जिसमें शैलजा एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं। कत्ल आपसी संबंधों और लव अफेयर से जुड़ा लग रहा है।

01 56 मेजर की पत्नी का हत्यारा मेजर निखिल हांडा गिरफ्तार: नारायणा थाना

गौरतलब है कि शनिवार को बराड़ स्क्वायर इलाके में दिनदहाड़े मेजर की पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद महिला को सूनसान इलाके में फेंक आरोपी फरार हो गए थे। मृतक की पहचान शैलजा द्विवेदी (32) के रूप में हुई थी। शाम के समय महिला के पति मेजर अमित द्विवेदी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे तो उन्हें शैलजा की मौत के बारे में पता चला था। पुलिस दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने में जुटी थी।

वहीं पुलिस की तरफ से यह भी कहा गया था कि आरोपी महिला के परिवार के करीबी हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में तीन आरोपियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शनिवार दोपहर किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि दिल्ली कैंट के मेट्रो पिलर नंबर 11 के सामने एक महिला खून से लथपथ पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के गले को रेता गया है। मौके पर खून पसरा हुआ था। महिला की मौत मौके पर ही हो गई थी।

Related posts

कर्नाटक उपचुनाव 2018 में ऐसे कांग्रेस से बदला ले सकती है कांग्रेस

Rani Naqvi

नकल माफिया करा रहे हैं फर्जी छात्रों का पंजीकरण

bharatkhabar

पूरे राज्य में आज से शुरू हुई रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, रोडवेज प्रबंधन ने वार्ता के लिए बुलाया

Aman Sharma