यूपी के जिले मैनपुरी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक चार साल के बच्चे ने अपने पिछले जन्म का पूरा ब्यौरा दिया और अपने पुराने गांव जाकर पिछले मां बाप से भी मिला। बच्चे ने बताया की चार मई 2013 को उसकी मौत नदी में डूबने से हुई थी। जिसके बाद उसका दूसरा जन्म हुआ। बच्चे की बातें सुनकर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
आठ साल के बच्चे ने बताई पुनर्जन्म की कहानी
मैनपुरी के औछा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले नगला सहेली के पास अमर सिंह अपने आठ साल के बेटे को लेकर पास के गांव नगरिया पहुंचे। जहां आठ के बच्चे वहां के निवासी प्रमोद को देखा तो वह उनके गले से लिपट गया। उसने प्रमोद के पैर भी छुए और उन्हे जानकारी दी की वह उनके पिछले जन्म का बेटा है।जिसकी मौत पानी में डूबने से हो गई थी।
बच्चे की कहानी सुनने को जमा हुए लोग
लड़के ने बताया कि आठ साल पहले वह भैंस को चराने गया था। भैंस को पानी से निकालते समय वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई थी। रोहित की इन बातों को सुनकर गांव में भारी भीड़ जमा हो गई।
रोहित के माता पिता ने बताया कि वह चार साल की उम्र में ही यह कहानी बताने लगा था। उसने कई बार घर से भागने की कोशिश की, माता पिता के अनुसार उसकी बातें पहले हमें मजाक लगती थी।
रोहित ने जिन्हे अपने पुनर्जन्म का माता पिता बताया है उन लोगों का कहना है कि हमारा बेटा तो चला गया है। अब रोहित यह सब बातें बता रहा है। वह चाहे तो हमसे जुड़ा रह सकता है।
रोहित की मां ने कहा वह कुछ भी कहे पर मैं अपने बेटे को किसी को दूंगी नहीं। वह चाहे तो कभी-कभी अपने पिछले जन्म के मां बाप से मिल सकता है।