featured देश यूपी राज्य

महात्मा गांधी की मूर्ती को किया गया भगवा, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

MAHATMA GHANDHI महात्मा गांधी की मूर्ती को किया गया भगवा, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

शाहजहांपुर: यूपी में योगी सरकार आने से कई जगहों का भगवाकरण किया गया। कई सरकारी इमारतों पर भगवा रंग पोत दिया गया। योगी राज में लोगों को भगवा रंग इतना प्रिय है कि उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को भी उसी रंगा में रंग दिया। हालांकि गांधी जी की प्रतिमा को भगवा रंग में रंगे जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

महात्मा गांधी की मूर्ती को किया गया भगवा
महात्मा गांधी की मूर्ती को किया गया भगवा

बापू की मूर्ती को किया गया भगवा

ताजा मामला यूपी के शाहजहांपुर के ढाका घनश्यामपुर गांव का है, जहां पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भगवा रंग कर दिया गया। यहां ग्राम सभा की जमीन पर करीब 20 साल पहले महात्मा गांधी की सफेद प्रतिमा स्थापित की गई थी। जब 20 साल बाद अचानक ही रातो रात गांधी जी की सफेद प्रतिमा का रंग बदल गया तो हर कोई देखकर हैरान हो गया।

कांग्रेस ने दी प्रदर्शन की धमकी

वहीं जिसने भी ये कारनामा किया है उन्होंने प्रतिमा के नीचे सफेद रंग से राष्ट्रपिता भी लिखा है। इस मामले में कौशल मिश्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भगवा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई ना होने पर सड़कों पर उतरने की धमकी दी है, तो वहीं विश्व हिंदू परिषद् का कहना है कि मूर्तियों को भगवा करने का सिलसिला जारी रहेगा।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल जिला प्रशासन ने मामले की जांच की बात कही है। हालांकि गांधी जी की मूर्ति को भगवा रंग में किसने रंगा ये अभी पता नहीं चल पाया है। मामले में जांच की बात की जा रही है। लोगों का कहना है कि गांधी की मूर्ति का भगवाकरण करने में बीजेपी के लोग ही शामिल हैं। अब तक ये भी नहीं पता चल पाया है कि मूर्ति पर भगवा रंग आखिर किया किसने है?

  -BY ANKIT TRIPATHI

Related posts

अल्मोड़ाः भारत बंद के प्रदर्शनकारीयों ने शहर की दुकानें और स्कूलों को बंद कराया

mahesh yadav

रायबरेली: मंगेतर से मिलने गए युवक की पिटाई, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

CBI विवादः चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा आज पूरी बात सुनी जाएगी

mahesh yadav