featured यूपी

आगरा: महाशिवरात्रि पर ताजमहल में शिव पूजन, तीन लोग हिरासत में

आगरा: महाशिवरात्रि पर ताजमहल में शिव पूजन, तीन लोग हिरासत में

आगरा: आज देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है और सुबह से ही शिवभक्‍त महादेव का दर्शन-पूजन कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्‍तर प्रदेश के आगरा जिले में ताजमहल में शिव पूजा करने की कोशिश की गई।

पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में

महाशिवरात्रि के अवसर पर महादेव के पूजन के लिए हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता ताजमहल में शिव पूजन करने लिए पहुंचे, लेकिन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने पकड़ लिया। सीआइएसएफ ने संगठन की महिला पदाधिकारी और दो कार्यकर्ताओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आज सुबह हिंदूवादी संगठन ने ताजमहल को ‘तेजो महालय’ मानते हुए महादेव की आराधना की। ताजमहल परिसर में सेंट्रल टैंक के पास डायना बेंच पर हिंदू महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष विधि-विधान से आरती करने लगीं और इसी दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। उनके साथ दो और कार्यकर्ता पकड़े गए हैं, जिन्‍हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ताजगंज थाने पहुंचे कार्यकर्ता  

इसके बाद पुलिस उन तीनों को हिरासत में लेकर ताजगंज थाने ले आई। इस बात की जानकारी होते ही हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट और जिला अध्यक्ष रौनक ठाकुर समेत संगठन के कार्यकर्ता ताजगंज थाने पहुंच गए और थाने के बाहर नारेबाजी करते हंगामा करने लगे।

संगठन के कार्यकर्ता मीना दिवाकर और अन्‍य दोनों कार्यकर्ताओं छोड़ने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी उन्‍हें छोड़ा नहीं है। मगर, हिंदू महासभा के कार्यकर्ता उन्‍हें छुड़ाने के लिए ताजगंज थाने के बाहर जमे हुए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस समय ताजमहल में तीन दिवसीय शाहजहां का उर्स चल रहा है। इसके तहत ताजमहल में परंपरागत जुमा की नमाज और शाहजहां के उर्स के अलावा कोई अन्य धार्मिक गतिविधि करने की इजाजत नहीं है।

Related posts

केरल- पद्मनाभस्वामी मंदिर की मूर्ति में लगे 8 प्राचीन हीरे गायब

Pradeep sharma

गुजरात चुनाव: पीएम की तुफानी रैली, कांग्रेस पर किया प्रहार, कहा-कांग्रेस ने किया पटेलों का विरोध

Breaking News

मंत्रिमंडल ने पनबिजली क्षेत्र को बढ़ावा देने के उपायों को मंजूरी दी

bharatkhabar