featured देश भारत खबर विशेष

देश भर में मनाया जा रहा महाशिवरात्रि का त्योहार, इन राजनेताओं ने देशवासियों को दी बधाई

पीएम मोदी 2 देश भर में मनाया जा रहा महाशिवरात्रि का त्योहार, इन राजनेताओं ने देशवासियों को दी बधाई

नई दिल्ली। देश में आज महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई राजनेताओं ने देशवासियों को शिवरात्रि की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा है, ‘तहे दिल से मुबारक! हर तरफ शांति और समृद्धि हो। सभी के सुख और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।’ वहीं दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने लिखा है, ‘महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप सभी को शुभकामनाएं।’

बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा है, ‘महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। महादेव से भारत की निरंतर खुशहाली की प्रार्थना करता हूं। हर हर महादेव।’

वहीं उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है, ‘देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित ‘महाशिवरात्रि’ के पवित्र पर्व की सभी भक्तों को असंख्य शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि वे हमें अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित करें और समस्त जगत का कल्याण करें। हर हर महादेव’

साथ ही मालूम हो कि महाशिवरात्रि पूरे भारत में धूम-धाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव शंकर का विवाद मां पार्वती के साथ हुआ था। आज के दिन देशभर के शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना होती है।

Related posts

खनन माफियाओं ने की सीमा पार, नेपाल से भारत लाई जा रही सफेद बालू की खेप

Aman Sharma

कांग्रेस में आया राहुल राज, निर्विरोध चुने गए पार्टी अध्यक्ष

Breaking News

27 नवंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

Rahul