महाराष्ट्र में फिर लग सकता है लॉकडाउन , आज शाम 7 बजे राज्य के लोगों को करेंगे संबोधित

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम उद्धव ठाकरे आज शाम 7 बजे राज्य की जनता को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही लोकल ट्रेन में सफर करने को लेकर कुछ ठोस फैसला लिया जा सकता है। हालाकि फिर से लॉकडाउन लगने की उम्मीद कम ही है। कोरोना से जुड़े नियमों को तोड़ने पर सख्त कदम के साथ जुर्माने की राशि भी बढ़ाया जा सकता है।
बीएमसी कर रही कार्रवाई
महाराष्ट्र में लगातार मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीएमसी ने मुहिम तेज कर दी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बीएमसी सख्त कदम उठा रही है। बीते 3 दिनों में 1305 इमारतों को सील किया गया है। बिना मास्क के यात्रा करने वालों के खिलाफ 300 मार्शल नियुक्त किए गए हैं, जिससे कोरोना के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण कर सके।
महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या सबसे अधिक
देश में कोरोना वायरस से कुल 1 लाख 56 हजार 302 लोगों ने जान गंवाई है। जिनमें से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में कुल 51 हजार 735 मौत हुई है। जबकि तमिलनाडु में 12 हजार 457, कर्नाटक में 12 हजार292, दिल्ली में 10 हजार 898, पश्चिम बंगाल में 10 हजार 246, उत्तर प्रदेश में 8714 और आंध्र प्रदेश में 7167 मौंते हुई है। महाराष्ट्र में 3 महीने बाद पहली बार 6000 हजार नए केस मिले हैंं।