featured वीडियो

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता मनोज म्हात्रे की हत्या, घटना सीसीटीवी में कैद

manj महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता मनोज म्हात्रे की हत्या, घटना सीसीटीवी में कैद

भिवांडी। महाराष्ट्र में एक कांग्रेस नेता के हत्या की खबर है, सूत्रों से प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के नेता मनोज म्हात्रे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है, हालांकि बताया जा रहा है कि हत्या का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और कार्यवाही शुरु कर दी गई है।

खबरों के मुताबिक कांग्रेस नेता मनोज म्हात्रे मुंबई से 20 किमी दूर भिवांडी में रहते थे, मनोज कांग्रेस के सभगृह के नेता थे। बताया जा रहा है कि मनोज की हत्या उनकी बिल्डिंग के पास ही रात के करीब पौने दस बजे हुई है। सीसीटीवी में कैद हुए फुटेज में दिखाई दे रहा है कि मनोज पार्किग में अपनी कार खड़ी कर जैसे ही लॉबी में आते हैं, दो लोग उन पर गोली चला देते हैं, जिसके बाद वह जमीन पर गिर जाते हैं और पीछे से आए हमलावर उन पर कई बार कुल्हाड़ी से हमला करने लगते हैं। हमले के बाद मनोज को अस्पताल में ले जाया जाता है जहां पर उनकी मौत हो गई।

Related posts

मोदी छपे टाइम पत्रिका के मुख्य पृष्ठ पर, नाम रखा गया ‘डिवाइडर इन चीफ’

bharatkhabar

जल्द चमकेंगे देश के रेलवे स्टेशन

kumari ashu

नीतीश मंत्रिमंडल में जगह न मिलने पर नाराज जीतन राम मांझी

Rani Naqvi