featured देश

महाराष्ट्र: अहमदनगर के जिला अस्पताल में लगी भीषण आग, झुलसने से 10 मरीजों की मौत, कई मरीज घायल

2021 11image 13 40 497687193vf ll महाराष्ट्र: अहमदनगर के जिला अस्पताल में लगी भीषण आग, झुलसने से 10 मरीजों की मौत, कई मरीज घायल

महाराष्ट्र में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां अहमदनगर जिले के जिला अस्पताल में आग लगने से अब तक 10 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

अहमदनगर के जिला अस्पताल में लगी भीषण आग

महाराष्ट्र में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां अहमदनगर जिले के जिला अस्पताल में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की अस्पताल में भर्ती मरीजों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। आग लगते ही अस्पताल में चीख पुकार मच गई। मरीज असहाय चिल्लाते रहे। इस घटना में अब तक 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि अभी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दुख व्यक्त किया है।

MP: पीएम मोदी के आर्मी ड्रेस पहनने पर राजनीति, दिग्विजय सिंह ने हिटलर से की पीएम मोदी की तुलना

एसी की शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

हालांकि अभी आग में झुलसने से कई मरीज गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में बढ़ौतरी भी हो सकती है। अभी तक कई लोगों को सुरक्षित बाहर भी निकाल लिया गया है। वहीं आग लगने से अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग में झुलसे लोगों का इलाज किया जा रहा है। ये आग सिविल अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी थी। आग की वजह से कोरोना वार्ड के बेड, दवाएं, मेडिकल साजो सामान तक जल गए हैं। आग लगने से सारी दीवारें काली पड़ गई है। बताया जा रहा है कि आग एसी की शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।

अमित शाह ने इस घटना पर शोक जाहिर किया

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना पर शोक जाहिर किया है। शाह ने ट्वीट कर लिखा महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने से हुई ह्रदयविदारक दुर्घटना से अत्यंत वय्थित हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

देवेंद्र फडणवीस ने की विस्तृत जांच की मांग

वहीं महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने अस्पताल की इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि नगर सिविल अस्पताल में आग की घटना में जान गंवाने लोगों के प्रति वे गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में जले लोगों के तुरंत ठीक होने की कामना की है। पूर्व सीएम ने कहा है कि इस घटना की विस्तृत जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related posts

उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, दिसंबर से शुरू होगा 51 हजार शिक्षकों की भर्ती

Neetu Rajbhar

बिल गेट्स ने बनाई रोटी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की तारीफ, वीडियो हुआ वायरल

Rahul

46 साल की महिला का साड़ी पहनकर स्केटिंग करने का VIDEO हो रहा जमकर VIRAL, देखकर आप भी कहेंगे वाह

Rahul