December 2, 2023 10:05 pm
featured क्राइम अलर्ट देश राज्य

महाराष्ट्र के पालघर में 5 साल की बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म

rapepe महाराष्ट्र के पालघर में 5 साल की बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म

महाराष्ट्र के पालघर में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की ख़बर मंगलवार को सामने आई है। 

स्थानीय पुलिस बोईसर थाने के निरीक्षक सुरेश द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, जब पीड़िता ने अचानक पेट दर्द की शिकायत की तो उसके परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। जहाँ अस्पताल के डॉक्टर ने पुष्टि की कि लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया था।

पीड़िता ने अपनी मां के कहने पर पूरी घटना बताई, जिसके बाद सोमवार की रात 12 वर्षीय नाबालिग के खिलाफ बोईसर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 और पोस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि सोमवार देर रात मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को मंगलवार को हिरासत में लेकर जांच के बाद बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

Related posts

CM योगी ने PM मोदी और वेंकैया नायडू को दिया धन्यवाद

Pradeep sharma

उप्रः किसानों ने पकड़वाया नकली खाद का जखीरा, धोखाधड़ी कर किया जा रहा था कारोबार

mahesh yadav

विधायक की मुहिम लाई रंग मेरठ को मिली खेल विश्वविधालय की सौगात..

Mamta Gautam