महाराष्ट्र के लोनावला के शीलातने गांव के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कार और एक कंटेनर ट्रक की टक्कर हुई। इस टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुणे ग्रामीण पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को खंडाला के अस्पताल में रखा गया है।
Maharashtra | Five people killed in a collision between a car and a container truck on Mumbai-Pune Expressway near Sheelatne village, Lonavla: Pune Rural Police officials pic.twitter.com/86rtLEXoLh
— ANI (@ANI) January 30, 2022
वहींं, शिकारपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार दो लोग और दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। चार की मौके पर मौत हो गई और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
एपीआई रंजीत पठारे ने बताया, “दुर्घटना रविवार शाम करीब 6:15 बजे हुई। ड्राइवर ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। ड्राइवर भाग गया है। अर्टिगा में सवार वाले लोग अहमदनगर में शादी में शामिल होने के बाद पुणे लौट रहे थे। एक बाइक पर सवार दंपति मुंबई की ओर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति स्थानीय था।”
ये भी पढ़ें :-