featured देश

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री का आरोप, UP-MP के मुकाबले हमें कम दी वैक्सीन की डोज

corona महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री का आरोप, UP-MP के मुकाबले हमें कम दी वैक्सीन की डोज

एक तरफ कोरोना केसों की बढ़ती रफ्तार तो वहीं दूसरी ओर वैक्सीन को लेकर महाराष्ट्र और केंद्र सरकार का झगड़ा बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल महाराष्ट्र के स्वास्थय मंत्री राजेश टोपे ने केंद्र सरकार पर वैक्सीन वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा, कि राज्य में वैक्सीन की भारी कमी है। बावजूद इसके राज्य को वैक्सीन की सिर्फ 7.5 लाख डोज ही दी हैं।

हमसे ज्यादा वैक्सीन UP-MP को दी- राजेश टोपे

महाराष्ट्र के स्वास्थय मंत्री ने दावा किया कि राज्य में वैक्सीन की सबसे ज्यादा जरूरत होने के बावजूद उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा जैसे राज्यों को हमसे ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई हैं। राजेश टोपे ने कहा कि मैंने इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन से बात की कि हमारे यहां सबसे अधिक केस है और 57 हजार से अधिक मौतें हुई हैं। जिसके बाद हर्षवर्धन ने कहा कि मैं देखता हूं और इसको सही कराता हूं।

‘हम हर दिन लगा रहे 6 लाख वैक्सीन’

राजेश टोपे ने आगे कहा कि हर्षवर्धन जी को इसपर जल्द ही विचार करना चाहिए, हम इंतजार कर रहे हैं। हम हर महीने 1 करोड़ 60 लाख लोगों को और हर हफ्ते 40 लाख लोगों को वैक्सीन देना चाहते हैं। क्योंकि हम हर दिन 6 लाख लोगों को वैक्सीन लगा रहे हैं।

देश में टीके की कोई कमी नहीं- हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि किसी भी राज्य में टीकों की कमी नहीं है। हर्षवर्धन ने कहा कि कुछ राज्य सरकारें लाभार्थियों को टीका लगाए बिना सभी के लिए टीकों की मांग कर रही हैं। और अपनी विफलताएं छिपाने की कोशिश में लगी हुई हैं। हर्षवर्धन ने कहा कि टीकों की कमी के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

Related posts

कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 को सीएम योगी ने जारी किए दिशा निर्देश

Neetu Rajbhar

आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल का पोस्टर हुआ रिलीज,जानें क्या हा खास

mahesh yadav

Coronavirus Alert: देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, 6 राज्यों को लिखी चिट्ठी

Nitin Gupta