नई दिल्ली। महाराष्ट्र में किसानों ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मिलने के बाद अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया हैं। किसान यूपी में प्रदेश केयोगी मॅाडल की तरह महाराष्ट्र में किसानों की कर्ज माफी और फसलों के बेहतर दाम की मांग कर रहे थे।
सीएम फडणवीस ने देर रात तक किसानों से बातचीत की और इसके साथ ही उन्होनें कर्ज माफी को लेकर विभिन्न कृषि संगठनों से भी चर्चा की इसके साथ ही सीएम फडणवीस ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे 30 अक्टूबर तक इस कर्ज समस्या का समाधान करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने किसानों की मांगे मान ली हैं जीवन में सुख और शांति के लिए आपको एक मजबूत शरीर और शायद अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि एक स्पष्ट भावनात्मक शरीर का अनुभव करने की जरूरत है।
कर्ज माफी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बातचीत विफल रहने के बाद किसानों ने गुरुवार से उग्र आंदोलन छेड़ रखा था। इस आंदोलन के तहत किसानों ने मुंबई सहित विभिन्न शहरों को दूध-सब्जी की सप्लाई रोक दी थी। वहीं शिर्डी सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में किसानों ने दूध के टैंकर को खोल कर सारा दूध हाईवे पर बहा दिया था।