featured देश हेल्थ

मुंबई से गोवा आए कॉर्डेलिया क्रूज में 66 यात्री कोरोना संक्रमित

cordelia cruise crew member tests covid positive 1641201966 मुंबई से गोवा आए कॉर्डेलिया क्रूज में 66 यात्री कोरोना संक्रमित

मुंबई से गोवा आए कॉर्डेलिया क्रूज में 66 यात्रियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर हड़कंप मच गया है। क्रूज में कुल 2000 यात्री सवार थे और इन सभी की जांच की गई थी।

ये भी पढ़ें :-

कॉर्डेलिया क्रूज पर क्रू सदस्य निकला कोरोना पॉजिटिव, 2000 से अधिक यात्री फंसे

आपको बता दें कि मुंबई से गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज का एक क्रू सदस्य कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद सभी यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया था।

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि संबंधित कलेक्टरों और मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (MPT) के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई है। सभी अधिकारियों को इन यात्रियों को सुरक्षित उतारने के आदेश दिए गए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने से हालात बेकाबू हो गए। राज्य में सोमवार को कोरोना के 12,160 नए मामलों ने हड़कंप मचा दिया। इस दौरान 11 लोगों की मौत भी दर्ज की गई।

Related posts

सीएम योगी का अहम निर्णय, अब इन लोगों को मुफ्त में लगेगा कोरोना का टीका

Aditya Mishra

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की हड़ताल स्थगित, जल्‍द शुरू होगा न्यायिक कार्य

Shailendra Singh

दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Rani Naqvi