featured यूपी

महराजगंज: देवदूत बनकर आए NDRF के जवान, बाढ़ में फंसे लोगों को बचा रहे  

महराजगंज: देवदूत बनकर आए NDRF के जवान, बाढ़ में फंसे लोगों को बचा रहे  

महराजगंज: रोहिणी नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण नौतनवा तहसील के लक्ष्मीपुर ब्‍लॉक के कई गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं और लोगों में डर का महौल व्याप्त है। एनडीआरएफ टीम रविवार को ही गोरखपुर से जिले में पहुंची है, तभी से लगातार टीम के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

मंगलवार को जिला प्रशासन की सूचना पर इंस्पेक्टर डी. पी. चंद्रा के नेतृत्व में  एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम ने बाढ़ की पानी से घिरे ग्राम अमहवा में बिना देरी किए रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। बता दें कि इस अभियान में किसी भी तरह की जान व माल की हानि के बिना सभी फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान में अपना योगदान दिया।

 

महराजगंज: देवदूत बनकर आए NDRF के जवान, बाढ़ में फंसे लोगों को बचा रहे  

एनडीआरएफ टीम के कार्य की तारीफ

जिला प्रशासन की चुस्ती और एनडीआरएफ की त्वरित कार्यवाही के कारण  लोगों को सुरक्षित निकाल जा रहा है। जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा एनडीआरएफ के इस साहसिक कार्य की खूब प्रशंसा की जा रही है। एनडीआरएफ टीम में मुख्य रूप से सहायक उपनिरीक्षक संचार बसंत विश्वकर्मा, सहायक उपनिरीक्षक शैलनाथ राय, मुख्य आरक्षी संजय सिंह, जितेंद्र यादव एवं सभी रेस्क्यू कर्मचारी मौजूद रहे।

 

महराजगंज: देवदूत बनकर आए NDRF के जवान, बाढ़ में फंसे लोगों को बचा रहे  

Related posts

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करना चाहता था ब्रिटिश युवक

bharatkhabar

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की आज क्लोजिंग सेरेमनी, 21 पार्टियों को भेजा आमंत्रण

Rahul

हिमाचल के इस पिता को सलाम, चांद पर खरीदी 4 एकड़ जमीन , बेटे को बर्थडे पर की गिफ्ट

Rahul