Breaking News featured भारत खबर विशेष यूपी

मुज़फ्फरनगर में आज महापंचायत का आयोजन , कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी होंगी शामिल

priyanka ganghi मुज़फ्फरनगर में आज महापंचायत का आयोजन , कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी होंगी शामिल

मुज़फ्फरनगर – जैसा की आप सभी को ज्ञात है कि केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में , देश में जगह जगह रैलिया और महापंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। याद दिला दे कि पिछले दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में महापंचायत का आयोजन किया था। इसी कढ़ी में आज प्रियंका गाँधी द्वारा मुज़फ्फरनगर में महापंचायत की जा रही है।

मुज़फ्फरनगर के बघरा गांव में होनी है महापंचायत –
बताया जा रहा है कि किसानो द्वारा केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में एक और महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सम्बोधित करेंगी। ज़ाहिर है किसान भाइयो को सम्बोधित करने के साथ साथ प्रियंका गाँधी पहले की तरह केंद्र की मोदी सरकार पर हल्ला बोलेंगी। बता दे कि यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं जिसे देखते हुए प्रियंका यूपी में काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. प्रदेश के अलग-अलग शहरों में जाकर किसानों के मुद्दों पर भी सरकार को घेर रहीं प्रियंका आज मुजफ्फरनगर का रुख करेंगी। इससे पहले प्रियंका गांधी यूपी के सहारनपुर और बिजनौर में हुई किसान महापंचायत में शामिल हो चुकी है। किसान आंदोलन को लेकर भी प्रियंका सरकार पर हमलावर हैं। फरवरी में अब तक प्रियंका 5 बार यूपी का दौरा कर चुकी है। पल पल की अपडेट्स के साथ बने रहे भारत खबर के साथ।

 

Related posts

अमित शाह का बस्ती दौरा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Rahul srivastava

विधायक विशवेंद्र सिंह ने इंटरलॉकिंग खरंजा का किया लोकार्पण

Samar Khan

इस क्लब ने की दो कन्याओं के विवाह में मदद, 5100 रुपये के दो चैक एवं उपहार किए भेंट

Trinath Mishra