धर्म दुनिया

महाभारत के आखिरी दिन जानें क्यों फूट-फूटकर रोए थे सभी कलाकार?

mahabharat2 महाभारत के आखिरी दिन जानें क्यों फूट-फूटकर रोए थे सभी कलाकार?

लॉकडाउन में डीडी पर आने वाली रामायण के खत्म होते ही महाभारता का प्रसारण होना शुरू हो गया है। महाभारत को आज भी उतना ही प्यार मिल रहा है। जितना की पहली बार मिला था।

बी आर चोपड़ा की ‘महाभारत’ ने उस दौर में एक खास पहचान बनाई थी। पहले एपिसोड से लेकर अंतिम एपिसोड तक इसने दर्शकों को जोड़े रखा था। उन्हें बांधे रखा था। हर सीन इतना प्रभावशाली था कि दर्शक सारा काम खत्म कर टीवी के आगे ‘महाभारत’ देखने के लिए बैठ जाया करते थे।

mahabharat2 महाभारत के आखिरी दिन जानें क्यों फूट-फूटकर रोए थे सभी कलाकार?

आज भी लोग महाभारत देखने के लिए इतने ही उत्सुक हैं। जितना कि, वह पहले रहते थे।लेकिन क्या आप जानते हैं, कि सीरियल के एक्टर्स शूट के आखिरी दिन काफी इमोशनल हो गए थे।

सीरियल में श्रीकृष्ण, पांडव, द्रौपदी, भीष्म पितामह, शकुनि, कौरव सभी किरदार पर्दे पर एक युद्ध के मैदान में नजर आए थे।

लेकिन वास्तव में यह सभी काफी अच्छे दोस्त थे। और सेट पर आखिरी दिन सभी एक्टर्स एक-दूसरे के गले लगकर रोए थे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महाभारत की शूट‍िंग लोकेशन पर सभी एक्टर्स रोते नजर आ रहे हैं।

शो का अंतिम एपिसोड को शूट करने के बाद पूरी कास्ट भावुक हो गई और आंसू बहाने लगी। इस वीडियो में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान रोते हुए नजर आ रहे हैं।

उनका रोना बंद ही नहीं हो रहा है। द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली उन्हें ढाढ़स बंधाती नजर आ रही हैं। वीडियो में नीतीश भारद्वाज (कृष्णा), मुकेश खन्ना (भीष्म पितामह), प्रवीण कुमार (भीम), गजेंद्र चौहान (युधिष्ठिर), गुफी पेंटल (शकुनी) और अन्य कलाकार भावुक नजर आए और एक दूसरे के गले लगकर विदाई दी।

https://www.bharatkhabar.com/nirmala-sitharaman-reveals-the-nuances-on-the-economic-package-of-20-lakh-crores/
पर्दे पर वे एक-दूसरे के प्रति चाहे कितनी ही नफरत दिखा लें, लेकिन असल में उनके बीच अच्छी दोस्ती हो चुकी थी।
एक बार फिर से इस वीडियों के वायरल होने के बाद लोगों को वो पुराने कलाकर याद आने लगे हैं।

Related posts

जानिए कैसे बनेंगे ऊषा पति से उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

Pradeep sharma

Corona Infection से हो रहा संक्रमितों की संख्या में इजाफा, एक लाख से ज्यादा की मौत

Aditya Gupta

फेसबुक ने इंस्टाग्राम के लिए स्नेपचैट की ‘कहानियां’ कॉपी की

bharatkhabar