featured देश मध्यप्रदेश राज्य

मप्र: राजनीतिक पार्टियों की रैली में जेब काटने वाला नेता गिरफ्तार

jeb chor मप्र: राजनीतिक पार्टियों की रैली में जेब काटने वाला नेता गिरफ्तार

इंदौर : भाजपा और कांग्रेस की रैली और जलसों में घुसकर जेब काटने वाली गैंग के दो बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश नेता बनकर रैली में जाते थे। गैंग में 20 से ज्यादा लोग शामिल हैं। पुलिस वाले सरगना से मिले हुए हैं। पुलिसवालों के परिचित की जेब कटने पर वह उन्हें सामान लौटा देता था। उसने आठ शहरों में वारदात करना कबूला है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

मामलों की रिपोर्ट नहीं लिखी गई

लेकिन कई मामलों की रिपोर्ट ही नहीं लिखी गई। एएसपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार आरोपी संजय उर्फ बंटी निवासी महावीर नगर और उसका साथी सादिक उर्फ सद्दू निवासी डायमंड कॉलोनी चोरी के जेवर बेचने की फिराक में सराफा क्षेत्र में घूम रहे थे। पुलिस ने दोनों को चोरी की चेन सहित पकड़ा।

ये भी पढ़ें :पीएम मोदी की रैली में टेंट गिरने की घटना पर केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट

रैली कथा घुसकर जेब काटता था आरोपी

पूछताछ में उन्होंने बताया चेन दो महीने पूर्व सराफा में एक महिला के पर्स से चुराई थी। आरोपी संजय ने बताया कि वह 20 साल से रैली, जुलूस, धरना, प्रदर्शन, धार्मिक यात्रा, कथा पंडालों में घुसकर जेब काट रहा है। अब वह गैंग का सरगना है। गैंग के बदमाशों को वह कार से लेकर जाता था।

अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

जिस पार्टी की रैली होती थी, उसी पार्टी का दुपट्टा और झंडा साथ रखता था। किसी को उस पर शक भी नहीं होता और मौका मिलते ही जेब से रुपए उड़ा देता था। एएसपी के अनुसार संजय ने 14 जुलाई को उज्जैन में हुई भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली में भी जेब काटना कबूला। उसके एक साथी को कुछ दिन पूर्व बड़वानी पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।

Related posts

अब उत्तराखंड में चीनी घुसपैठ की खबर, मुख्यमंत्री ने की पुष्टि

bharatkhabar

उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू, ऋषिकेश में अन्तर्राष्ट्रीय योग शिविर का शुभारम्भ किया

Rani Naqvi

पंजाबः बाथरूम में सेनेटरी पैड मिलने पर टीचर ने उतरवाए छात्राओं के कपड़े

mahesh yadav