featured मध्यप्रदेश

MP: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिग्विजय सिंह की चेतावनी, कहा- 2023 में नहीं जीते तो फिर घर बैठिएगा

digvijay singh MP: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिग्विजय सिंह की चेतावनी, कहा- 2023 में नहीं जीते तो फिर घर बैठिएगा

मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में तमाम पार्टियों ने अभी से जोर आजमाइश शुरू कर दी है। इसी बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही चेतावनी दे दी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिग्विजय सिंह की चेतावनी

मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में तमाम पार्टियों ने अभी से जोर आजमाइश शुरू कर दी है। इसी बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अगर ईमानदारी से नहीं लड़े, तो कांग्रेस वापस नहीं आने वाली है। कार्यकर्ताओं के अलग-अलग गुट देखकर दिग्विजय नाराज हो गए। जिसके बाद उन्होंने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि एकजुट होकर कांग्रेस के लिए काम करें।

‘ईमानदारी से नहीं लड़े तो फिर कांग्रेस वापस नहीं आएगी’

दरअसल दिग्विजय सिंह रतलाम में शादी समारोह में शामिल होने आए हैं। इस दौरान दिग्विजय सिंह शनिवार को रतलाम में सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे थे। यहां कांग्रेस गुटों में बंटी नजर आई। यह देखकर दिग्विजय सिंह नाराज हो गए। उन्होंने दिग्विजय सिंह ने इसके बाद कांग्रेसी नेताओं को लताड़ लगाई और गुटबाजी के प्रति आगाह किया। दिग्विजय ने उन्हें फटकार लगाई और उन्होंने दो टूक कहा कि प्रदेश में हम बिखरे हुए हैं। इससे काम नहीं चलेगा। 2023 में होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव को आप लोग ईमानदारी से नहीं लड़े, तो सब लोग घर बैठिएगा। क्योंकि फिर कांग्रेस वापस नहीं आने वाली।

Related posts

हिमाचल विधानसभा का बजट सेशन, कांगड़ा एयरपोर्ट की एक्सपेंशन में कोई विस्थापित नहीं होगा- सुक्खू

Rahul

Aaj Ka Panchang: जान‍िए 06 जून 2022 दिन सोमवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त का समय

Rahul

कुत्ता प्रेम मालिक को पड़ा भारी, खाने की जगह कुत्ता खा गया लाखों के हीरे..

Mamta Gautam