featured मध्यप्रदेश राज्य

मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, घट रहा है तापमान

weather मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, घट रहा है तापमान

मध्य प्रदेश || उत्तर भारत में अब धीरे-धीरे मौसम का रुख बदलने लगा है। सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक अगले 2 दिन में मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है हवाओं का रुख उत्तर दिशा की ओर है साथ ही हवा शुष्क है। जिससे रात के वक्त तापमान में गिरावट आ रही है। वहीं बुधवार को राजधानी भोपाल में 15 से 20 किलोमीटर की गति से हवा चल रही है इससे दिन के मौसम में सिहरन महसूस हुई। साथ ही बुधवार को राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य रूप से 2 डिग्री से कम है। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

Related posts

विपक्षी दलों ने किया राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार, लोकसभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

Aman Sharma

मायावती ने योगी सरकार पर किया वार कहा कानून व्यवस्था के मामले में जीरो रही सरकार

Arun Prakash

अल्मोड़ा में आबकारी विभाग राजस्व के लक्ष्य प्राप्त करने के कवायद तेज

Neetu Rajbhar