featured मध्यप्रदेश राज्य

मध्यप्रदेशः मुख्यमंत्री चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंस से किया जनसमस्याओं का समाधान

mp ministry मध्यप्रदेशः मुख्यमंत्री चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंस से किया जनसमस्याओं का समाधान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज समाधान ऑनलाइन वीडियो कान्फ्रेंस में कलेक्टरों कहा है कि समस्याओं के समाधान सकारात्मक दृष्टिकोण से करें। संवेदनाओं के साथ न्याय संगत निराकरण सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंस में स्वयं आवेदकों को सुना और उनकी समस्याओं का निराकरण किया।चौहान ने समस्याओं के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये। इस मौके पर मुख्य सचिव बी.पी.सिंह भी उ पस्थित थे।

 

mp ministry मध्यप्रदेशः मुख्यमंत्री चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंस से किया जनसमस्याओं का समाधान
मध्यप्रदेशः मुख्यमंत्री चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंस से किया जनसमस्याओं का समाधान

 

इसे भी पढ़ेंःआज देश के सबसे बड़े पेमेंट बैंक का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन की हर स्तर पर निरंतर समीक्षा करें। स्वरोजगार ऋण वितरण, लंबित पेंशन के प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाये। हितग्राही के खाते में राशि पहुंचने की प्रक्रिया का भी अध्ययन किया जाये। तकनीक के लाभों के साथ ही व्यवहारिक दिक्कतों को भी समझा जाये, उनके समाधान की पहल भी की जाये।

चौहान ने कहा कि स्वरोजगार के ऋण प्रकरणों की समीक्षा की जाये। ऋण प्रकरणों की बैंक में स्थिति की जानकारी मासिक आधार पर ली जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि हितग्राही को ऋण और सब्सिडी समय पर मिल जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋण वितरण में विलम्ब के 503 प्रकरण मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में दर्ज हैं। इनका आगामी 15 दिन में निराकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

छत्तीसगढ़ःडॉ.रमन सिंह ने नक्सल प्रभावित 4 गांवों में रायपुर से किया बैंक शाखाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री   ने विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित करने के कार्य को समय सीमा में पूरा किये जाने पर विशेष बल दिया। चौहान ने ऋण वितरण कार्य में उदासीनता बरतने वाले बैंक अधिकारियों के विरूद्ध भी कठोर कार्रवाई करने का प्रयास करने के लिए कहा।

महेश कुमार यदुवंशी

Related posts

पंचायत चुनाव में कानून व्यवस्था मजबूत रखेगा सी प्लान ऐप, जानिए कैसे

Aditya Mishra

बरेली काजी: मदरसों में 15 अगस्त मनाएंगे लेकिन राष्ट्रगान गाए बिना

Rani Naqvi

भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए: शिवसेना

bharatkhabar