featured मध्यप्रदेश

MP: कोरोना काल में सिनेमाघरों का बुरा हाल, अब तक 20 हजार करोड़ का नुकसान

872317 cinema hall MP: कोरोना काल में सिनेमाघरों का बुरा हाल, अब तक 20 हजार करोड़ का नुकसान

कोरोना काल में मध्य प्रदेश में सिनेमा इंडस्ट्री को लगभग 20 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर हुआ है। जहां 5 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

सिनेमाघरों को कोरोना में हजारों करोड़ का नुकसान

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर से धीमी हो गई है। जिसके बाद सरकार ने भी जल्द काफी छूट दे दी है। अब सिनेमाघर खोलने की भी छूट दे दी गई है। बावजदू इसके कई जगहों पर सिनेमाघर बंद पड़े हैं। सिनेमाघर मालिकों के पास कोई नई फिल्म ना होना इसकी एक बड़ी वजह है। सिनेमाघरों को खोलने के आदेश हुए 4 दिन हो गए लेकिन टॉकीज नहीं खुल रहीं। इस कोरोना काल में मध्य प्रदेश में सिनेमा इंडस्ट्री को 20 हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है। इसमें 5 हजार करोड़ का नुकसान तो सिर्फ इंदौर में हुआ।

महाराष्ट्र के सिनेमाघर खुलने का इंतजार

प्रदेश में 50 फीसदी दर्शकों के साथ सिनेमाघर खोलने की अनुमति दे दी गई है। लेकिन जब तक महाराष्ट्र में सिनेमाघर नहीं खुलते तब तक मध्य प्रदेश में भी हालात ऐसे ही बने रहेंगे। क्योंकि ज्यादातर फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। महाराष्ट्र में सिनेमाघर बंद होने के चलते नई और बड़ी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज की जा रही हैं। जिसके चलते मध्य प्रदेश के सिनेमाघरों को भी कोई नई फिल्म नहीं मिल पा रही है। अब मध्य प्रदेश के सिनेमाघर मालिक महाराष्ट्र के सिनेमाघर खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

50 फीसदी दर्शकों के साथ सिनेमाघर खोलने की छूट

संक्रमण की कम होती रफ्तार को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने 50 फीसदी दर्शक क्षमता के साथ प्रदेश के सिनेमाघरोंको खोलने की छूट दे दी थी। लेकिन छोटे सिनेमाघरों के अलावा और कोई भी सिनेमाघऱ नहीं खुले हैं। वजह है कोई नई फिल्म न होना। शहर के मल्टी प्लेक्स और सिंगल स्क्रीन वालों के पास फिल्में ही नहीं हैं। बड़ी फिल्में इंटरनेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुकी हैं। अब नई फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार किया जा रहा है।

16 महीने से बंद थे सिनेमाघर

पिछले 16 महीने से सिनेमाघर लगातार बंद हैं। जिसके चलते सिनेमाघर मालिकों को अब तक हजारों करोड़ का नुकसान हो चुका है। बिजली बिल और टैक्स हर महीने भरना पड़ रहा है। लेकिन आमदनी अठन्नी भर भी नहीं हो रही है। वहीं सिनेमाघऱ न खुलने से बड़ी स्क्रीन पर फिल्में देखने के शौकीन मायूस हैं।

फिर बंद हो सकते हैं सिनेमाघर?

वैसे तो अभी सिनेमाघर खुलने या न खुलने से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। क्योंकि फिल्में नहीं हैं तो ऐसे में सिनेमाघर खोलने के बाद भी बंद पड़े हुए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना की तीसरी लहर आने का डर भी हर दिन बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को गेदरिंग न होने देने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में सरकार कभी भी दी हुई छूट वापस ले सती है।

 

Related posts

सावन का तीसरा सोमवार है बहुत खास, बन रहे हैं शुभ संयोग

mohini kushwaha

यूपी सरकार के खिलाफ अखिलेश यादव निकालेंगे साइकिल यात्रा, जानिए तारीख

Shailendra Singh

दिल्ली में तेज हो रही है वायरल फीवर और डेंगू की रफ्तार, रोजाना दर्ज हो रहे है 2000 केस

Nitin Gupta