मनोरंजन

जानिए: संजय दत्त से अपने रिश्ते को लेकर क्या बोली माधुरी दीक्षित

mmmmmmm जानिए: संजय दत्त से अपने रिश्ते को लेकर क्या बोली माधुरी दीक्षित

मुंबई। 90 के दशक में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला अफेयर माधुरी दीक्षित और संजय दत्त का माना जाता है। उस समय हर किसी की जुबा पर बस माधुरी और संजय का ही नाम रहता था। या यूं कहें कि उस दौर में इन दोनों के अफेयर की मिसाल दी जाती थी। उस समय इन दोनों का रिशता काफी सुर्खियां बटोरता था और एक बार फिर इन दोनों का रिश्ता चर्चा में है और इस बार चर्चा का कारण है संजय दत्त पर बन रही उनकी बायोपिक जी हां कहा जा रहा था कि संजय दत्त को माधुरी दीक्षित ने खास तौर पर फोन कर कहा है कि फिल्म में उनका एंगल ना रखा जाए।

mmmmmmm जानिए: संजय दत्त से अपने रिश्ते को लेकर क्या बोली माधुरी दीक्षित

हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि फिल्म में उनके और संजय दत्त के अफेयर का एंगल होगा या नहीं। कहा तो ये भी जा रहा था कि करिश्मा तन्ना को माधुरी दीक्षित का रोल दिया गया है लेकिन राज कुमार हिरानी ने इस पर कुछ भी नहीं बोला है। हाल में एक कार्यक्रम के में माधुरी दीक्षित ने खुलकर बात की। उन्होंने इसके साथ ही कई और भी सवालों का जवाब दिया। दरअसल माधुरी दीक्षित के ऊपर तब से इस पर चर्चा हो रही है जब से दत्त बायोपिक बन रही है। हर कोई ये जानने के लिए बेताब है कि माधुरी दीक्षित को फिल्म में दिखाया जाएगा या नहीं।

एस पर माधुरी दीक्षित का कहना था कि अब इन बातों का कोई मतलब नहीं रह जाता है। इन पर (संजय दत्त) चर्चा करना ही बेकार है। मुझे नहीं पता ऐसी अफवाहें कहां से उड़ रही हैं। 90 के दशक में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त का अफेयर सबसे ज्यादा चर्चा में रहता था। कहा जाता है कि उनका रिश्ता 1993 में संजय दत्त की गिरफ्तारी के बाद खत्म हो गया। माधुरी दीक्षित उनसे मिलने जेल तक नहीं गई थी। माधुरी दीक्षित बाद में डॉ श्री राम नेने से शादी करके अमेरिका चलीं गईं और वहीं बस गईं।

खबर तो यहां तक थी कि कहा माधुरी दीक्षित ने फिल्म में अपने एंगल को हटाने के लिए सलमान खान की भी मदद ली थी कि वो राज कुमार हिरानी और संजय दत्त को उनके सीन्स हटाने को बोलें। फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं और राज कुमार हिरानी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।

Related posts

शबाना के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव : अश्मित पटेल

shipra saxena

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा बनी इंटरनेट सेंसेशन, फोटो में लग रही है बेहद ही ग्लैमरस

mohini kushwaha

इस बिग बॉस कंटेस्टेंट ने गर्लफ्रेंड के साथ किया सलूक, सुनकर रह जाएंगे दंग

mohini kushwaha