भारत खबर विशेष

रंगों के साथ इन पकवानों से बनाएं ये होली यादगार…

gujiya 2 रंगों के साथ इन पकवानों से बनाएं ये होली यादगार...

नई दिल्ली। भारत एक ऐसा देश है जहां त्योहारों में खाने पीने के व्यंजनों की धूम रहती है जी हां हमारे देश में लजीज पकवानों और मिठाईयों के बिना तो जैसे कुछ अधूरापन सा लगता है। हर प्रदेश के अपने अलग प्रसिद्ध पकवान होते हैं जो किसी भी खास मौके पर तैयार किए जाते हैं। जैसे होली का त्योहार रंग बिरंगा है वैसे ही इस खास दिन बनाए जाने वाले पकवान भी कुछ इसी तरह के होने चाहिए।

gujiya 2 रंगों के साथ इन पकवानों से बनाएं ये होली यादगार...

यूपी की गुजिया का लें लुफ्त

होली का त्योहार हो तो रंगों के साथ-साथ पकवानों का भी अलग मजा रहता है। त्योहारों के समय बनने वाले लज्जतदार व्यंजनों की खुशबू अपने आप ही लोगों के मुंह में पानी ला देती है। चाहे फिर वो खोए की गुजिया हो या नमक पारे, सबका जायका इस दिन कुछ ज्यादा ही आता है।

gujiya 1 रंगों के साथ इन पकवानों से बनाएं ये होली यादगार...

होली में बहुत-सी वैरायटी के पकवान बनाए जाते हैं जिनमें श्रीखंड, आम या अंगूरी का श्रीखंड, मालपुआ, गुझिया, खीर, कांजी बड़ा, पूरन पोली, कचौरी, पपड़ी, मूंग हलवा आदि व्यंजन घरों में मुख्य रूप से तैयार किए जाते हैं जिसके लिए काफी समय पहले से ही तैयारी शुरू कर दी जाती है।

ठंडाई बढ़ाएं त्योहार का रंग

होली के दिन ठंडाई पीने और पिलाने का अपना एक विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि यह भगवान शिव का प्रसाद है। इसलिए होली के दिन लोग इसे पूरी श्रद्धा के साथ ग्रहण करते हैं। होली के दिन ज्यादातर घरों में ठंडाई बनाई जाने का प्रचलन है। अलग-अलग जगह इसके पकौड़े और कचौड़ियां भी बनाई जाती है। जिसका दोस्तों और रिश्तेदारों संग मजा और भी ज्यादा हो जाता है।

thandai रंगों के साथ इन पकवानों से बनाएं ये होली यादगार...

मठरी, पापड़ नमकीन से बदलें मिजाज

कई लोगों मीठे से दूर रहना पसंद करते हैं। अपने वजन और हेल्थ को लेकर सचेत रहने वाले लोग मीठए के बजाए नमकीन चीजों की तरफ ज्यादा भागते हैं। ऐसे में अलग-अलग किस्म की मठरी, नमकीन और चिप्स पापड़ मेहमानों को लुभाने के लिए पकाए जा सकते हैं। जिससे आपका मीठा मिजाज थोड़ा तीखा और चटपटा हो जाएगा। इन पकवानों से आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच वाहवाही बंटोर सकते हैं।

papad रंगों के साथ इन पकवानों से बनाएं ये होली यादगार...

Related posts

PM मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 50वें ऐपिसोड को संबोधित किया

mahesh yadav

इस आईपीएस ने अनोखे अंदाज में दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा- त्यौहार मनाने के साथ करें सोशल डिस्टेसिंग का पालन

Trinath Mishra

होमगार्ड्स व नागरिक सुरक्षा के वार्षिक दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Trinath Mishra