featured Life Style लाइफस्टाइल हेल्थ

Lunar Eclipse 2021- 19 नवंबर को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाओं को बरतनी होगी ये सावधानियां

चंद्र ग्रहण Lunar Eclipse 2021- 19 नवंबर को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाओं को बरतनी होगी ये सावधानियां

Lunar Eclipse 2021 ।। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल यानी 19 नवंबर को लगने जा रहा है। आपको बता दें भारत में यह चंद्रग्रहण आंशिक चंद्रग्रहण है। जो केवल पूर्वोत्तर भारत में देखा जा सकेगा। इसलिए इसका कोई सूतक काल मान्य नहीं होगा। 

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह 11बजकर 34 मिनट पर शुरू होगा। जिसका समापन शाम 5 बजकर 33 मिनट पर होगा।

हिंदू धर्म के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान कई कार्यों का करना वर्जित है। मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा काफी प्रबल होती हैं जिसका बुरा असर पड़ सकता है। इसीलिए इस दौरान कई सावधानियां बरती जाती है। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को इस दौरान काफी सावधान रहने के लिए कहा जाता है।

ये भी पढ़े: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, जानें भारत में कब और कहां, कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण?

मान्यता के अनुसार ग्रहण के दौरान गर्भ में पल रहे बच्चे पर नकारात्मक शक्तियों का सीधा प्रभाव पड़ सकता है। यही कारण है कि प्रेग्नेंट व गर्भवती महिलाओं को सतर्क रहने के लिए कहा जाता है। तो आइए जानते हैं कि इस चंद्रग्रहण गर्भवती महिलाओं को किन बातों का रखना है ध्यान:

  • कहा जाता है कि ग्रहण दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी चीज को काटना या सिलाई नहीं करनी चाहिए। और ना ही किसी धारदार चीज का इस्तेमाल करना चाहिए। मान्यता के अनुसार यदि कोई महिला ऐसा करती है तो होने वाले शिशु के किसी अंग में हानि हो सकती है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला को अपने पास नारियल रखना चाहिए कहा जाता है कि नारियल रखने से नकारात्मकता का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला को खाने-पीने का सेवन करने से मना किया जाता है क्योंकि कहा जाता है। कि ग्रहण के दौरान रखा कर खराब हो जाता है।
  • साथ ही ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपनी जीभ के नीचे तुलसी का पत्ता रखना चाहिए और हनुमान चालीसा दुर्गा चालीसा का पाठ करते रहना चाहिए।

 

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को लेखक प्रसून जोशी ने  शिष्टाचार भेंट की

Kalpana Chauhan

गजब: फसल को बुरी नजर से बचाने के लिए लगाया सनी लियोनी का पोस्टर

Vijay Shrer

भारतीय उच्चायुक्त के साथ बदसलूकी पर पाकिस्तानी उच्चायुक्त तलब

bharatkhabar