Breaking News featured पंजाब राज्य

लुधियाना नगर निगम चुनाव, बीजेपी ने जारी की 32 उम्मीदवारों की सूचि

bjp

लुधियाना। लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए 24 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, जिसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इस चुनाव का शखनांद करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने 32 उम्मीदवारो की पहली सूचि जारी कर दी है। वहीं बाकी के उम्मीदवारों के लिए पार्टी के प्रदेश कार्यलय में अंतिम रूप दिया जाएगा। चंडीगढ़ में स्थित पंजाब बीजेपी के कार्यलय में प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला की अध्यक्षता में उम्मीदवारों की पहली सूचि जारी की गई।bjp 999992 लुधियाना नगर निगम चुनाव, बीजेपी ने जारी की 32 उम्मीदवारों की सूचि

इस दौरान प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघु, प्रदेश महामंत्री संगठन दिनेश कुमार , पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदन मोहन मित्तल, मनोरंजन कालिया,अश्वनी शर्मा, कमल शर्मा, प्रदेश महामंत्री केवल कुमार, जीवन गुप्ता, प्रदेश सचिव विनीत जोशी और प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोना जायसवाल मौजूद रहे। उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करते समय बीजेपी के पंजाब प्रभारी विजय सांपला ने प्रदेश चुनाव समिति के परामर्श से तय की। प्रदेश सचिव विनीत जोशी ने बताया कि इस सूची में 16 महिलाएं और सात दलित उमीदवार शामिल हैं।

बीजेपी ने इन 32 नेताओं को बनाया उम्मीदवार….. 

  • वार्ड नंबर 8 से यशपाल चौधरी।
  • वार्ड नंबर 10 से गुरबश सिंह बिल्ला।
  • वार्ड नंबर 11 से मीनू जैन।
  • वार्ड नंबर 15 से पूजा राय।
  • वार्ड नंबर 16 से साक्षी जुल्का।
  • वार्ड नंबर 20 से मुनीष बेदी।
  • वार्ड नंबर 24 से अमित शर्मा।
  • वार्ड नंबर 43 से स्वर्णजीत कौर।
  • वार्ड नंबर 51 से रमनदीप कौर काका।
  • वार्ड नंबर 52 से गुरप्रीत शिंदर राजू।
  • वार्ड नंबर 56 से दविन्द्र जग्गी।
  • वार्ड नंबर 57 से मंजू अग्रवाल।
  • वार्ड नंबर 58 से राजीव कालरा।
  • वार्ड नंबर 59 से प्रभजोत कौर।
  • वार्ड नंबर 61 शिखा जैन।
  • वार्ड नंबर 62 ओम प्रकाश रतरा।
  • वार्ड नंबर 64 से संजय कपूर।
  • वार्ड नंबर 65 से रेणू बांसल।
  • वार्ड नंबर 66 से भूपेन्द्र सिंह।
  • वार्ड नंबर 69 से रंजना पंछी।
  • वार्ड नंबर 76 से कुशागर कश्यप।
  • वार्ड नंबर 82 से संजय गौंसाई।
  • वार्ड नंबर 83 से पम्मी वर्मा।
  • वार्ड नंबर 84 से सुरेन्द्र अटवाल।
  • वार्ड नंबर 85 से सुनीता रानी।
  • वार्ड नंबर 87 से रानी।
  • वार्ड नंबर 89 से प्रेम शर्मा।
  • वार्ड नंबर 90 से अवतार किशन तारी।
  • वार्ड नंबर 91 से रूपमदीप कौर।
  • वार्ड नंबर 92 से जतिन्द्र कुमार कतना।
  • वार्ड नंबर 94 से दमन कपूर।
  • वार्ड नंबर 95 से अशोक कुमार।

Related posts

बिहार: अपने प्रियजन का दाह संस्कार कर लौट रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत

Breaking News

गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र

Saurabh

अमेरिका की खुफिया एजेंसी ने किया खुलासा, लद्दाख सीमा पर चीन के 35 सैनिक हताहत

Rani Naqvi