Breaking News featured यूपी

विश्व महिला दिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय में कार्यक्रम, 30 महिलाओं का होगा सम्मान

विश्व महिला दिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय में कार्यक्रम, 30 महिलाओं का होगा सम्मान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन विश्व महिला दिवस के अवसर पर कई आयोजनों के माध्यम से महिलाओं का सम्मान कर रहा है। इस दौरान शहर के अलग-अलग स्थानों में कई कार्यक्रम होने हैं।

30 महिलाओं का होगा सम्मान

लखनऊ विश्वविद्यालय की तरफ से 30 महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल भी उपस्थित रहेंगे। उन्हीं के द्वारा सभी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इन सभी महिलाओं को सम्मान दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम लखनऊ विश्वविद्यालय में शाम 3:30 बजे होगा।

हुसैनाबाद ट्रस्ट ने लिया पर्यटन स्थलों में फ्री एंट्री का फैसला

विश्व महिला दिवस के मौके पर लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतों में महिलाओं को फ्री प्रवेश देने की योजना बनाई गई है। आज 8 मार्च को सभी महिलाएं अलग-अलग ऐतिहासिक धरोहर में बिना किसी शुल्क के प्रवेश कर सकेंगे।

इमामबाड़ा और पिक्चर गैलरी को भी निशुल्क किया गया है, यहां भारी संख्या में लोग आते हैं। महिला दिवस के दिन हुसैनाबाद ट्रस्ट की तरफ से महिलाओं को सौगात दी जा रही है।

Related posts

इराक के प्रधानमंत्री पर हुए हमले की भारत सहित कई देशों ने की निंदा

Rahul

मानवरहित स्वदेशी ड्रोन रुस्तम-।। का परीक्षण सफल

Rahul srivastava

सोमालिया में होटल हयात पर आतंकियों का हमला, बड़े कारोबारियों समेत 15 की मौत

Nitin Gupta