Breaking News यूपी

ओपीडी बंद, पीजीआई में दिखाना है तो सेव कर लें ये नंबर

pgi ओपीडी बंद, पीजीआई में दिखाना है तो सेव कर लें ये नंबर

लखनऊ। लखनऊ के एसजीपीजीआई ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर ओपीडी को बंद कर लिया है। अब ई;ओपीडी के जरिए ही मरीजों को देखा जाएगा। पीजीआई प्रशासन का कहना है कि 30 अप्रैल के बाद ही अब आगे की स्थितियों का निर्णय लिया जाएगा।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद पीजीआई में ओपीडी को कम कर दिया गया था। सिर्फ जरूरी मरीजों को ही देखा जा रहा था। इसमें जो गंभीर मरीज हैं उनको प्राथमिकता दी जा रही थी। कैंसर, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, डायलिसिस आदि की ओपीडी चल रही थी। इस बीच कोरोना अपनी रफ़तार बढ़ाता ही जा रहा है।

कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए पीजीआई ने यह जरूरी कदम उठाया है। अब सभी मरीजों को मंगलवार से ई ओपीडी के जरिए ही सलाह दी जाएगी। मरीज घर बैठे कंप्यूटर या स्मार्टफोन के जरिये वीडियो और ऑडियो काल से परामर्श ले सकेंगे।

विभागवार लैंडलाइन नंबर जारी किए गए हैं। नए और पुराने मरीजों को बीमारी के मुताबिक उस विभाग के दिये नम्बर पर सम्पर्क करना होगा। यह ओपीडी सोमवार से शानिवार तक चलेगी।  सुबह 9:30 बजे दोपहर 2:30 बजे तक होगी। शानिवार की 12:30 बजे तक सलाह दी जाएगी।

ई-ओपीडी के फोन नंबर संस्थान की वेबसाइट www.sgpgi.ac.in पर उपलब्ध है

इन नंबर पर लें सकते है सलाह
  • गैस्ट्रो इंट्रोलाजी – 0522 249 6421 , 0522 249 6422
  • आप्थेमोलाजी – 0522 249 6315
  • पिडियाट्रिक सर्जरी – 0522 249 5620
  • सर्जिकल गैस्ट्रो – 0522 249 6467
  • पिडियाट्रिक गैस्ट्रो – 0522 249 6401
  • प्लास्टिक सर्जरी –  0522 249 5605
  • नेफ्रोलाजी – 0522 249 6345 , 0522 249 6346
  • जेनटिक्स – 0522 249 6446
  • रेडियोथिरेपी –  0522 249 6448
  • पेन एंड पेलेटिव केयर- 0522 249 6085
  • आर्थो एंड ट्रामा सर्जरी – 0522 249 5835
  • इंडोक्राइनोलाजी – 0522 249 6221 , 0522 249 6222
  • इंडोसर्जरी – 0522 249 6201 , 0522 249 6200
  • हिमैटोलाजी – 0522 249 6075 , 0522 249 6076
  • कार्डियोलाजी – 0522 249 6131 , 0522 249 6132
  • सीवीटीएस – 0522 249 6100
  • पल्मोनरी मेडिसिन – 0522 249 6277
  • न्यूरो सर्जरी – 0522 249 6300 , 0522 249 6301
  • न्यूरोलाजी –  0522 249 6322 , 0522 249 6321
  • यूरोलाजी – 0522 249 6366 , 0522 249 6367
  • इम्यूनोलाजी – 0522 249 6243 , 0522 249 6244
  • रेडियोलाजी0522 249 4589
  • न्यूक्लियर मेडिसिन –  0522 249 5777
  • नियोनेटोलाजी – 0522 249 5834
  • एमआरएच – 0522 249 5604
सामान्य अस्पताल – 0522 249 4802

Related posts

टीवी शो में मीरा राजपूत ने खोले पर्सनल बेड सीक्रेट, शर्म से लाल हुए शाहिद

rituraj

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई

Pradeep sharma

महिलाओं और बच्चों के लिए ये 74 स्थान हैं असुरक्षित, आप भी जानें इन जगहों के बारे में

Trinath Mishra